
मरुधर गूंज, बीकानेर (02 अक्टूबर 2026)।
अक्टूबर में त्योहारों, शनिवार और रविवार के कारण कई दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी और कुछ अवकाश राज्यवार होंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां अक्टूबर की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट यहां देख लें।
अक्टूबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा रहने वाला है। इस महीने महात्मा गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ समेत कई मौकों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा रविवार को भी देशभर में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले छुट्टी की तारीख और अपने राज्य का स्टेटस जरूर देख लें। चलिए जानते हैं अक्टूबर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे और कब खुलेंगे। आप आगे बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं…
वीकेंड की छुट्टियां :
-
रविवार : 4, 11, 18 और 25 अक्टूबर
-
शनिवार : 10 अक्टूबर (दूसरा शनिवार) और 24 अक्टूबर (चौथा शनिवार)
अक्टूबर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे?
-
2 अक्टूबर – शुक्रवार – महात्मा गांधी जयंती – पूरे देश में
-
10 अक्टूबर – शनिवार – महालय अमावस्या – बेंगलुरु और कोलकाता
-
17 अक्टूबर – शनिवार – महा सप्तमी – अगरतला
-
19 अक्टूबर – सोमवार – दशहरा – अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग
-
20 अक्टूबर – मंगलवार – दशहरा/महानवमी, आयुध पूजा/दुर्गा पूजा – गंगटोक और इंफाल
-
21 अक्टूबर -बुधवार – विजयदशमी/दुर्गा पूजा – अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता, और तिरुवनंतपुरम
-
26 अक्टूबर – सोमवार – लक्ष्मी पूजा/एक्सेशन डे/महर्षि वाल्मीकि जयंती – अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर
-
29 अक्टूबर – गुरुवार – करवा चौथ – शिमला
-
31 अक्टूबर – शनिवार – सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती – अहमदाबाद


