
राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

मरुधर गूंज, बीकानेर (28 सितम्बर 2026)।
राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की ओर से शाकद्वीपीय प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार को धरणीधर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान शिक्षा, खेल, कला-संस्कृति, विभिन्न विभागों तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 214 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष गणेश दास सेवग ने की। मुख्य अतिथि कुलदीप व्यास (शाकद्वीपीय) रहे, जो झारखंड एवं बिहार में दैनिक भास्कर के स्टेट हेड एडिटर तथा विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। विशिष्ट अतिथि श्री हरीश बी. शर्मा, विख्यात पत्रकार एवं साहित्यकार तथा श्री महेश भोजक, सेवानिवृत्त बीएसएनएल अधिकारी रहे। इनके साथ महासचिव राजेश शर्मा, समाजसेवी बनवारी लाल पांडे, व प्रांतीय शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक जेठमल शर्मा भी मंच पर मौजूद रहे।

महासभा के महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर सहित जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। खेल, कला-संस्कृति, विभिन्न विभागों एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि कुलदीप जी व्यास (सेवग) ने कहा कि प्रतिभाओं की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए गौरव का विषय हैं। प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और उचित मंच उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक एकता, आपसी सहयोग एवं सद्भाव को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शाकद्वीपीय समाज की प्रतिभाएं शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, व्यवसाय, पत्रकारिता एवं सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर पहचान बना रही हैं।

विशिष्ट अतिथि हरीश बी. शर्मा ने प्रतिभा सम्मान को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए युवाओं से शिक्षा के साथ संस्कार, साहित्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने का आह्वान किया।

उच्च शिक्षा समिति के संयोजक महेश भाजक ने कहा कि समिति के माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए अर्थ सहयोग प्रदान किया जाता है जिससे कोई भी प्रतिभाा अर्थ की कमी के कारण से उच्च शिक्षा से वंचित नहीं हो, उन्होंने समिति के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं छात्रों के बारे में भी जानकारी दी।

महासभा के शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक जेठमल शर्मा ने कहा कि रोजगार से संबंधित परीक्षाओं की तैयारी के लिए सूर्य मंदिर ट्रस्ट, महासभा और उच्च शिक्षा समिति का सहयोग मिलता रहा है । सभी के समवेत प्रयास से विभिन्न विषयों की तैयारी की करवाई जाती है ।

महासभा के संगठन मंत्री जुगल किशोर सेवग ने बताया कि समारोह में कुल 214 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सभी प्रतिभाओं के लिए कैरियर काउंसलिंग के बारे में भी बताया।जिससे उनको आगेवकी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

बीकानेर संभाग अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप सेवग ने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी प्रतिभा निखारने और नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करते हैं।

महासभा के बीकानेर संभाग सचिव निलेश शर्मा ने बताया कि प्रतिभा सम्मान के साथ साथ नव निर्वाचित पार्षद रेखा शर्मा सरदारशहर से, प्रदीप जी राजलदेसर से सुषमा शर्मा बीकानेर का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन जया शर्मा एवं रीतिका शर्मा ने किया।
वही आयोजन को सफल बनाने में मनोज शर्मा, शंकर सेवग, रविन्द्र शर्मा, पूनम चंद सेवग, एडवोकेट दिलीप सेवग, शिवरतन सेवग, हरीश भोजक, विकास शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, अरुण, गणेश शर्मा, अरुण शर्मा, नितिन वत्सस एवं जिया शर्मा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
समारोह में पधारे सभी अतिथियों एवं सामाजिक बंधुओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद महासभा की शिक्षा समिति के संयोजक जेठमल शर्मा एवं सह-संयोजक राजेंद्र शर्मा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर आर.के. शर्मा, दुर्गादत्त भोजक, अशोक शर्मा, ओपी शर्मा, पवन भोजक, दिनेश सेवग, जैनेन्द्र शर्मा (विक्की), विजया सेवग, तेजस शर्मा, शिव प्रकाश शर्मा, रेखा शर्मा, शशि कला शर्मा एवं डालिमा शर्मा कामिनी भोजक सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन, अभिभावक, युवा एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।


