September 14, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (14 सितम्बर 2026)।

जिले के सात नगरीय निकायों में हुए चुनाव के बाद सोमवार को मतगणना पूरी हो गई। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के साथ ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कनें बढ़ी रहीं। बीकानेर के पोलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर रिटर्निंग अधिकारियों की निगरानी में वार्ड सदस्य पदों के लिए वोटों की गिनती की गई।

अब तक सामने आए परिणामों में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि भाजपा के खाते में 26 सीटें गई हैं। परिणाम सामने आने के साथ ही जीतने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल है और कई स्थानों पर जश्न मनाया जा रहा है।

13 केंद्रों पर हुई मतगणना

जिले में मतगणना के लिए कुल 13 केंद्र, 85 मतगणना टेबल और 73 राउंड निर्धारित किए गए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने मतगणना शुरू होने से पहले पोलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही प्रत्याशियों और उनके एजेंटों के प्रवेश, बैठने, पार्किंग और यातायात की भी व्यवस्था की गई थी।

दो चरणों में हुआ था मतदान

बीकानेर जिले में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए थे। पहले चरण में बीकानेर नगर निगम के लिए मतदान कराया गया, जबकि दूसरे चरण में जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं में मतदान हुआ।

नोखा, श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला, नापासर, देशनोक और लूणकरनसर में 11 सितंबर को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इसके बाद सोमवार को सभी निकायों के परिणाम सामने आने लगे।

बीकानेर नगर निगम में 373 प्रत्याशी थे मैदान में

प्रत्याशियों की संख्या के लिहाज से बीकानेर नगर निगम का चुनाव सबसे बड़ा रहा। नगर निगम के 80 वार्डों में 373 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतगणना के दौरान प्रत्येक वार्ड के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत वोटों की गिनती की गई।

जिस कक्ष में जिस वार्ड की मतगणना होती रही, वहां संबंधित वार्ड के प्रत्याशियों और उनके अधिकृत एजेंटों को ही प्रवेश दिया गया। ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया था और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्ट्रॉन्ग रूम खोलकर मशीनों को मतगणना टेबल तक पहुंचाया गया।

जीत-हार के साथ राजनीतिक समीकरण भी बदले

नतीजों के सामने आने के साथ ही अब निकायों में बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। खासकर जिन निकायों में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, वहां निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

मतगणना पूरी होने के बाद अब सभी की नजरें वार्डवार परिणाम और आगामी बोर्ड गठन पर टिकी हैं।

देखें बीकानेर जिले के सभी नगरीय निकायों के पूरे वार्डवार परिणाम –

बीकानेर नगर निगम चुनाव रिजल्ट-2026

  • वार्ड नंबर-1 – चंद्रकला-कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-2 – दीपक कुमार – बीजेपी

  • वार्ड नंबर-3 – शिव – बीजेपी

  • वार्ड नंबर-4 – तीजा-कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-5 – मनीषा सिंघल – कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-6 – संदीप गहलोत -बीजेपी

  • वार्ड नंबर-7 – गीता देवी -कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-8 – भगवान सिंह -बीजेपी

  • वार्ड नंबर-09 – विनोद कुमार धवल-बीजेपी

  • वार्ड नंबर-10 – कपिल- निर्दलीय विजयी

  • वार्ड नंबर-11 – विकास सिहाग-निर्दलीय

  • वार्ड नंबर-12 – हिमांशु- बीजेपी

  • वार्ड नंबर-13 – सुरेंद्र सिंह – बीजेपी

  • वार्ड नंबर-14 – किरण भाटी- कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-15 – अब्दुल वाहिद – कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-16 – पूनम चंद-कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-17 – चेतना-कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-18 – मकसूद अहमद- कांग्रेस

  • वार्ड नंबर 19 – आशा देवी- बीजेपी

  • वार्ड नंबर-20 – चित्रा देवी- बीजेपी

  • वार्ड नंबर-21 – रिजवान -कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-22 – प्रतीक स्वामी-निर्दलीय

  • वार्ड नंबर-23 – सरोज-आरएलपी

  • वार्ड नंबर-24 – गौरीशंकर -कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-25 – मो हुसैन -कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-26 – संजय कुमार राखेचा – निर्दलीय

  • वार्ड नंबर-27 – दिलीप कुमार बांठिया -कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-28 – लक्ष्मी देवी-निर्दलीय

  • वार्ड नंबर-29 – गोवर्धन राम- कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-30 – अब्दुल सत्तार-कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-31 – पुनीत कुमार-बीजेपी

  • वार्ड नंबर-32 – भगवती गौड़- निर्दलीय

  • वार्ड नंबर-33 – सिंवरी देवी – बीजेपी

  • वार्ड नंबर-34 – अनिरुद्ध – बीजेपी

  • वार्ड नंबर-35 – मनोज बिश्नोई- कांग्रेस

  • वार्ड नंबर -36 – अनुराधा चौधरी – बीजेपी

  • वार्ड नंबर -37 – श्याम सिंह भाटी – बीजेपी

  • वार्ड नंबर -38 – छैल सिंह -कांग्रेस

  • वार्ड नंबर -39 – सलमान ख़ान -कांग्रेस

  • वार्ड नंबर -40 – कविता बिश्नोई – बीजेपी

  • वार्ड नंबर -41 – अश्विनी मिढ़ा -कांग्रेस

  • वार्ड नंबर -42 – लक्ष्मी देवी – कांग्रेस

  • वार्ड नंबर -43 – प्रकाश – बीजेपी

  • वार्ड नंबर -44 – शुभकरण-निर्दलीय

  • वार्ड नंबर- 45 – ओमप्रकाश-कांग्रेस

  • वार्ड नंबर- 46 – शिवकुमार- कांग्रेस

  • वार्ड नंबर- 47 – सरिता जोशी- कांग्रेस

  • वार्ड नंबर- 48 – नंदलाल जावा- कांग्रेस

  • वार्ड नंबर- 49 – सुषमा-निर्दलीय

  • वार्ड नंबर- 50 – नवरत्न डागा-कांग्रेस

  • वार्ड नंबर 51 – पंकज गहलोत – बीजेपी

  • वार्ड नंबर-52 – उम्मेद सिंह राजपुरोहित – बीजेपी

  • वार्ड नंबर-53 – अनीस अली-कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-54 – पवन कुमार – कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-55 – जावेद पड़िहार- कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-56 – अन्नपूर्ण- कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-57 – अन्नपूर्णा – बीजेपी

  • वार्ड नंबर-58 – दुर्गादास- कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-59 – अपर्णा – बीजेपी

  • वार्ड नंबर-60 – नवल किशोर – कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-61 – गिरिराज जोशी – बीजेपी

  • वार्ड नंबर-62 – अकबर अली – कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-63 – दीपक तंवर-निर्दलीय

  • वार्ड नंबर-64 – जावेद-कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-65 – सपना मारू-कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-66 – नसीम बानो-कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-67 – हेमेन्द्र भाटी- बीजेपी

  • वार्ड नंबर-68 – शंकर लाल तंवर -बीजेपी

  • वार्ड नंबर-69 – निर्विरोध-बीजेपी

  • वार्ड नंबर-70 – विक्रम सिंह राजपुरोहित -बीजेपी

  • वार्ड नंबर-71 – जगदीश-बीजेपी

  • वार्ड नंबर-72 – निशा- निर्दलीय

  • वार्ड नंबर-73 – अनिल कल्ला- कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-74 – सरिता – कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-75 – धर्मवीर नाहटा- कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-76 – विशाल कुमार सोनी-बीजेपी

  • वार्ड नंबर-77 – राहुल कुमार-कांग्रेस

  • वार्ड नंबर-78 – जुल्ले ख़ा बानो- कांग्रेस

  • वार्ड नंबर -79 – शीतल -कांग्रेस

  • वार्ड नंबर 80 – मो अतीक- कांग्रेस