September 11, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (11 सितम्बर 2026)

हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए कई व्रत रखती हैं। इनमें हरियाली तीज, कजरी तीज और करवाचौथ प्रमुख हैं। हालांकि हरतालिका तीज का व्रत सबसे कठिन व्रतों में माना जाता है।

इस बार हरतालिका तीज 14 सितंबर को मनाई जाएगी। ज्योतिषचार्या पंडित महेंद्र कुमार के अनुसार, इस दिन व्रत-पूजन के साथ राशि के अनुसार दान करने का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि इससे शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए कौन सा दान करना शुभ रहेगा।

मेष – इस राशि के जातकों के लिए हरतालिका तीज पर मसूर दाल का दान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होती है।

वृषभ – हरतालिका तीज पर वृषभ राशि के जातकों के लिए दूध, दही और चावल जैसी सफेद वस्तुओं का दान विशेष फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इससे सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

मिथुन – हरतालिका तीज के दिन मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग की चूड़ियों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा मिलती है।

कर्क – भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए कर्क राशि के जातकों को हरतालिका तीज पर चांदी की पायल का दान करना चाहिए।

सिंह – हरतालिका तीज पर सिंह राशि के जातकों के लिए गुड़ और गेहूं का दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और धन-संपत्ति बढ़ने के योग बनते हैं।

कन्या – हरतालिका तीज पर कन्या राशि की महिलाओं को हरे रंग की साड़ी या चूड़ियों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

तुला – हरतालिका तीज पर तुला राशि के जातक जरूरतमंदों को दूध, दही, खीर और मिठाई का दान करें। मान्यता है कि इससे भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है।

वृश्चिक – हरतालिका तीज के दिन वृश्चिक राशि वाले गरीब और असहायों की सेवा करें और उन्हें धन का दान करना चाहिए। साथ ही लाल रंग के कपड़े का दान भी कर सकते हैं।

धनु – हरतालिका तीज के दिन धनु राशि वालों को बेसन, चने की दाल और पीले रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए। यह बड़ा ही शुभ माना जाता है।

मकर – देवों के देव महादेव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए हरतालिका तीज पर अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को धन का दान करें। मान्यता है कि इससे पुण्य फल मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

कुंभ – हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए कुंभ राशि वालों के लिए अन्नदान को विशेष फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन जरूरतमंदों को अन्नदान करने से शुभ फल मिलता है।

मीन – इस राशि वालों को भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए हरतालिका तीज के दिन केले, मौसमी फल और पीले रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए।