September 10, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (09 सितम्बर 2026)

विद्युत तंत्र के ट्रांसफार्मर रखरखाव से जुड़े अत्यावश्यक कार्य के चलते गुरुवार, 10 सितंबर को शहर के कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

सुबह 7 से 11 बजे तक

सोनगिरि कुएं के पास, जगमाल कुआ, प्रतापमल कुआ, खटीकों का मोहल्ला, कसाई बाड़ी, पाड़ा चौक, मीट मार्केट, जामा मस्जिद के पास, ताजियों की चौकी आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 8 से 11 बजे तक

रेगरों का मोहल्ला, भीनासर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

दोपहर 12 से 2 बजे तक

बद्री भैरू मंदिर के पास, चोपड़ा बाड़ी क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।

दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक

जय माता टेंट हाउस, रेलवे वर्कशॉप, ओड्डो का बास, पुराना ओड्डो का बास, न्यू यादव आटा मिल, संत पीटर स्कूल के पास, कालू मोदी भरे के पास, केके हॉस्पिटल के पास, शर्मा जी डीटीआर तथा बजरंग मार्बल डीटीआर से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार यह कटौती ट्रांसफार्मर रखरखाव के आवश्यक कार्य के कारण की जा रही है। संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले से निपटा लें।