
मरुधर गूंज, बीकानेर (04 सितम्बर 2026)।
सितंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस माह में कई बड़े व्रत-त्योहारों का संयोग बनेगा। सबसे पहले जन्माष्टमी का पर्व देशभर में मनाया जाएगा। इसके बाद हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी संग गणेशोत्सव और पितरपक्ष का शुभारंभ होगा। वहीं, परिवर्तिनी एकादशी व्रत का उपवास भी इसी महीने रखा जाएगा। ऐसे में धार्मिक दृष्टि से यह महीना बेहद खास रहने वाला है। पितरपक्ष का तर्पण भी इसी माह से प्रारम्भ हो रहा है। इसके अलावा कई अन्य प्रमुख व्रत और त्योहारों का संयोग भी देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं सितंबर माह में पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी सूची।
सितंबर मास के प्रमुख व्रत-त्योहार
-
2 सितंबर – बुधवार – हल षष्ठी
-
4 सितंबर – शुक्रवार – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, अष्टमी रोहिणी, आद्याकाली जयंती, कालाष्टमी
-
5 सितंबर – शनिवार – दही हांडी, शिक्षक दिवस
-
7 सितंबर – सोमवार – अजा एकादशी
-
8 सितंबर – मंगलवार – पर्युषण पर्वारम्भ, प्रदोष व्रत
-
9 सितंबर – बुधवार – मासिक शिवरात्रि
-
10 सितंबर – गुरुवार – पिठोरी अमावस्या
-
11 सितंबर – शुक्रवार – भाद्रपद अमावस्या,पोला
-
12 सितंबर – शनिवार – सामवेद उपाकर्म
-
13 सितंबर – रविवार – वराह जयंती, चन्द्र दर्शन, रूद्र सावर्णि मन्वादि
-
14 सितंबर -सोमवार – हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और गणेशोत्सव का शुभारंभ, गौरी हब्बा, हिंदी दिवस
-
15 सितंबर – मंगलवार – ऋषि पंचमी व्रत, विश्वेश्वरैया जयंती, संवतसरी पर्व, अभियंता दिवस
-
16 सितंबर – बुधवार – स्कन्द षष्ठी
-
17 सितंबर – गुरुवार – ज्येष्ठ गौरी/गौरी पूजा, विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
-
18 सितंबर – शुक्रवार – ललिता सप्तमी, महालक्ष्मी व्रत आरम्भ, दूर्वा अष्टमी
-
19 सितंबर – शनिवार – राधाष्टमी, ज्येष्ठ गौरी विसर्जन, मासिक दुर्गाष्टमी
-
22 सितंबर – मंगलवार – परिवर्तिनी एकादशी व्रत
-
23 सितंबर – बुधवार – वामन जयंती, शरदकालीन सम्पत, कल्कि द्वादशी, भुवनेश्वरी जयंती
-
24 सितंबर – गुरुवार – प्रदोष व्रत
-
25 सितंबर – शुक्रवार – अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन
-
26 सितंबर – शनिवार – भाद्रपद पूर्णिमा, भाद्रपद मास का समापन और पितृ पक्ष का प्रारंभ
-
27 सितंबर – रविवार – पितरपक्ष प्रारम्भ, प्रतिपदा श्रद्धा, अश्विन प्रारम्भ
-
28 सितंबर – सोमवार – द्वितीया श्राद
-
29 सितंबर – मंगलवार – तृतीया श्राद
-
30 सितंबर – बुधवार – चतुर्थ श्राद, पंचमी श्राद, मासिक कार्तिगाई


