September 3, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (03 सितम्बर 2026)।

बीकानेर जिले के पुलिस निरीक्षक गंगजीत सिंह के सेवानिवृत्त होने पर राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान, बीकानेर संभाग की ओर से थाना सदर परिसर में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस विभाग में अपनी शानदार सेवाएं पूरी करने पर गंगजीत सिंह को भावभीनी विदाई एवं सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरिसराम गहलोत ने की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति एक सरकारी प्रक्रिया है, लेकिन समाज के प्रति सेवा का भाव कभी समाप्त नहीं होता। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के अनुभव को समाज और संस्थान के लिए मार्गदर्शक बताया।

संभागीय अध्यक्ष जगमालराम विश्नू ने गंगजीत सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें संस्थान से जुड़कर सामाजिक सरोकारों में भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

समारोह में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने शिरकत की। इस दौरान गंगजीत सिंह को साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में श्रीकृष्ण मीणा, हरिसराम गहलोत, ओमप्रकाश चौधरी, सलावत खां, जगमालराम विश्नू, सुखदेव व्यास, महेन्द्र तिवारी, चंवर सिंह शेखावत, प्रताप सिंह, मानी सिंह, विजय दान, अनूपसिंह सहित अनेक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

अंत में जिला सचिव चंवर सिंह राठौड़ ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।