
30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बरसेंगे बादल
मरुधर गूंज, बीकानेर/जयपुर (22 जुलाई 2026)।
राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं।
अलर्ट के अनुसार जोधपुर, नागौर, ब्यावर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, डीग, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, झुंझुनू, चूरू, बूंदी, कोटा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, पाली, अजमेर, डीडवाना-कुचामन, भीलवाड़ा और राजसमंद सहित आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। किसानों और वाहन चालकों को भी विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।


