
मरुधर गूंज, कांचड़ापाड़ा (11 जून 2026)।
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर शिक्षा संस्थान से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कांचड़ापाड़ा के हर्नेट इंग्लिश मीडियम स्कूल (प्राइवेट) के अकाउंट्स विभाग से पुलिस को 1.77 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए।
साथ ही एक एसी लगे शानदार बेडरूम, अलमारी में कंडोम के पैकेट और अन्य आपत्तिजनक सामान भी मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बुधवार रात छापा मारा और गुरुवार सुबह तक कैश गिनने की मशीनें चलती रहीं।स्कूल के अकाउंट्स विभाग के तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है।
क्या-क्या मिला?
-
1.77 करोड़ रुपये नकद (पैकेटों में)
-
एसी लगा सुसज्जित बेडरूम
-
कंडोम के पैकेट
-
कैश काउंटिंग मशीनें और दस्तावेज
राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप
बीजेपी विधायक संदीप दास (बीजपुर) ने स्कूल पहुंचकर तलाशी कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि बैरकपुर के सांसद पार्थ भौमिक और कांचड़ापाड़ा के पूर्व चेयरमैन कमल अधिकारी से जुड़े लोग इस पैसे में संलिप्त हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल मैनेजिंग कमिटी में सुबोध अधिकारी परिवार के सदस्य हैं। स्कूल प्रिंसिपल विकास चंद्र पाल ने सफाई दी कि बरामद रकम छात्रों की एडमिशन फीस है, जो बैंक में जमा नहीं हो पाई थी। कंडोम वाले कमरे को उन्होंने “बीमार छात्रों के लिए रेस्ट रूम” बताया।
यह घटना कोलकाता के सुरेंद्रनाथ कॉलेज में हाल ही में मिले 1 करोड़ कैश, कंडोम, शराब और हथियार वाले मामले के कुछ दिनों बाद आई है। दोनों घटनाओं ने शिक्षा संस्थानों में अनियमितताओं और अनैतिक गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


