

मरुधर गूंज, बीकानेर (11 अप्रैल 2026)।
वन्देमातरम मातृशक्ति टीम का शपथ ग्रहण समारोह आज शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर सभागार में आयोजित हुआ। शिवबाड़ी पीठ के महंत विमर्शनानंद जी महाराज ने मंत्रोचारण के साथ शपथ दिलाई।
इस अवसर पर महंत विमर्शानंद जी महाराज ने कहा कि नारी हमेशा पूजनीय रही है। नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है और इतिहास में दर्ज है। जब जब संकट आया तब शक्ति स्वरूपा मातृ शक्ति ने आगे आकर उस से उबारा है।

वन्देमातरम मंच टीम के संयोजक विजय कोचर ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय इतिहास में नारी ने अपने बूते दुश्मनों के दांत खट्टे किए है। नारी जो कार्य अपने हाथ में लेती है उसको सफल अंजाम तक पहुंचाती है।
वन्देमातरम महिला टीम की अध्यक्षा श्रीमती कामिनी विमल भोजक मैया ने कहा कि आज जिस तरह भारत में धर्म का हास हो रहा है और देश की आधी आबादी को कहने के लिए उसके हक की बात की जाती है। उसी महिला शक्ति को अग्रणी पंक्ति में लाकर मुख्यधारा से जोड़ना और सनातन की रक्षा करने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान वन्देमातरम मातृशक्ति टीम की तरफ से लालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए पालसिये लगाए गए, और गुरुदेव की स्तुति सभी महिलाओं द्वारा गायन के रूप में भी की गई।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राजश्री कच्छावा, पिंकी जोशी प्रिंसिपल फॉरट स्कूल दमयंती सुथार, माया भाटी इंदु वर्मा, सपना तिवाड़ी, राधा खत्री, संतोष शर्मा, सरस्वती वाल्मीकि, माया भाटी, पुष्पा राजपुरोहित, सरिताआंचलिया, स्वाति छाजेड़, विजय लक्ष्मी मूंधड़ा, जसोदा खत्री, ओनम भूरा, शशि गुप्ता, सरस्वती भार्गव, सूरज राठौड़, आशु भाटिया, मधु ओझा, अलका मोदी सहित 25 महिलाएँ सुशपथ कार्यक्रम का हिस्सा बनी।
कार्यक्रम में प्रेम खत्री, रिटायर्ड प्रिंसिपल-बोथरा कॉलेज, प्रमोद सक्सेना, शिवदयाल उपाध्याय, आनंद जोशी, पुरुषोत्तम सुथार, महेंद्र जोशी, श्याम पारीक, कन्हैयालाल पवार, लक्ष्मण उपाध्याय, भवानी सुथार, जगदीश सोलंकी, थानमल, पंडित जेठाराम, जगदीश गहलोत, कमल सेन, सरवन जाट, हर्षवर्धन कच्छवा सहित वन्देमातरम टीम के कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम के पश्चात धन्यवाद पिंकी जोशी ने दिया।


