April 11, 2026
MG NEWS
नौ कुंडीय

मरुधर गूंज, बीकानेर/सरदारशहर (11 अप्रैल 2026)।

शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा सरदारशहर राज्य स्तरीय सूर्य कप सीजन वन क्रिकेट प्रतियोगिता राजीव गांधी क्रीड़ांगन में भगवान सूर्य की साक्ष्य शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष गणेश दास सेवग बीकानेर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बीकानेर के आर के शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज शर्मा, दिलीप शर्मा, जयपुर के मुरली भोजक, राजेंद्र भोजक शाकद्वीपीय प्रन्यास मंडल के अध्यक्ष प्रेम रतन भोजक, ट्रस्टी गणेशमल, बृजमोहन, हुनतमल भोजक, महासभा के अध्यक्ष राजीव भोजक, सचिव सुरेंद्र भोजक, पूर्व अध्यक्ष पवन भोजक, पूर्व सचिव रमेश भोजक, दीनदयाल भोजक, प्रभु दत्त भोजक, कपिल, पुनीत हिमांशु, आदित्य, सी.पी. शर्मा, देवेंद्र, अंकुर, नारी शक्ति श्रीमती रेखा भोजक, सुनिता भोजक एवं कान्ता भोजक सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

तीन दिवसीय सूर्य कप क्रिकेट प्रतियोगिता में जोधपुर, बीकानेर, राजलदेसर, पड़िहारा, कालू, मेड़ता, सरदारशहर सहित 16 टीमों ने भाग ले रही है।

इस अवसर पर पधारे सभी अतिथियों का साफा, दुपट्टा, सूर्य प्रतीक स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया। विजेता टीम को 21000 व उपविजेता टीम को ₹11000 व सूर्य कप ट्रॉफी दी जाएगी । कार्यक्रम का संचालन रमेश भोजक एडवोकेट ने किया।