

मरुधर गूंज, बीकानेर (01 अप्रैल 2026)।
आपको शायद कई बार किसी न किसी काम से बैंक जाना ही पड़ता होगा? दरअसल, कई काम ऐसे होते हैं जो ऑनलाइन नहीं हो पाते और फिर ऐसे में बैंक जाना जरूरी हो जाता है। ऐसे में अगर आप बैंक जा रहे हैं, तो आपके लिए ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि किस दिन बैंक खुले हैं और किस दिन बंद रहेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई द्वारा हर महीने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है जिससे ये पता चल पाता है कि किस शहर में कब बैंक खुलेंगे और किस शहर में किस दिन बैंक की छुट्टी रहेगी। जैसे, आज से अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है और अगर आप इस महीने बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले यहां जान लें कि अप्रैल महीने में किस-किस तारीख को बैंक खुलेंगे और कब-कब बैंक बंद रहेंगे…
अप्रैल महीने में बैंक रहेंगे बंद?
-
1 अप्रैल 2026 – आज से नया वित्तीय वर्ष शुरू होने की वजह से की खातों की क्लोंजिग करने के कारण देश के अधिकतर बैंक बंद रह सकते हैं।
-
2 अप्रैल 2026 – इस दिन पुण्य गुरुवार के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
-
3 अप्रैल 2026 – गुड फ्राइडे के कारण अधिकतर राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
-
5 अप्रैल 2026 – रविवार के कारण देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा।
-
11 अप्रैल 2026 – महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
-
12 अप्रैल 2026 – इस दिन पूरे देश में रविवार के अवकाश के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
-
14 अप्रैल 2026 – डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/महा विशुव संक्रांति/बिजू/बुइसू महोत्सव/तमिल नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहू/चिराओबा/बैसाखी की वजह से कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
-
15 अप्रैल 2026 – बंगाली नववर्ष दिवस (नबाबरशा)/बोहाग बिहू/विशु/हिमाचल दिवस होने की वजह से हिमाचल प्रदेश, गुवाहाटी, कोच्चि, अगरतला, ईटानगर, शिमला, तिरुवनतपुरम और कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।
-
19 अप्रैल 2026 – रविवार का अवकाश रहेगा जिसके कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
-
25 अप्रैल 2026 – इस दिन महीने का चौथा शनिवार होगा जिसकी वजह से देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा।
-
26 अप्रैल 2026 – इस दिन देश के सभी बैंकों की रविवार की छुट्टी रहेगी।


