July 3, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, रायसेन (15 फरवरी 2026)।

मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता भोपाल जिले की निवासी है, जबकि आरोपी मंडीदीप का रहने वाला है। दोनों भोपाल के एक कॉलेज में साथ पढ़ते थे।

कुछ समय पहले आरोपी जुनैद ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए थे। बाद में जब पीड़िता ने उससे दूरी बनानी चाही, तो आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया।

पीड़िता ने अपने पिता के साथ मंडीदीप थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि पीड़िता के कथनों के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 74, पॉक्सो अधिनियम की धारा 3, 4 और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 5 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।