March 21, 2026
MG NEWS
नौ कुंडीय

मरुधर गूंज, बीकानेर (02 फरवरी 2026)।

राजस्थान प्रान्तीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी मीटिंग का आयोजन बीकानेर प्रधान कार्यालय में आयोजित की गई। महासभा अध्यक्ष गणेशदास सेवग ने बताया कि रविवार को आयोजित इस मीटिंग में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं के निर्धारण तथा प्रधान कार्यालय के संचालन एवं व्यवस्थाओं पर विमर्श किया गया।

मीटिंग की अध्यक्षता आरके शर्मा ने करते हुए प्रधान कार्यालय भवन, संगठन की मजबूती हेतु सदस्यों को जोडऩे सहित अनेक मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव व दायित्वों के बारे में उल्लेख किया। महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि महासभा की प्रथम मीटिंग में आगामी 8 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह, कार्यकारिणी मीटिंग एवं वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

रविवार को आयोजित इस मीटिंग में राजेन्द्र शर्मा, हेमन्त सेवग, पूनमचन्द शर्मा, शंकरलाल सेवग, अमरनाथ सेवग, नितिन वत्सस, अश्विनी शर्मा, जुगलकिशोर सेवग, एडवोकेट दिलीप सेवग, हरीश भोजक, निलेश शर्मा, विकास शर्मा, पवन भोजक, लूणकरनसर से बनवारीलाल पांडे, नागौर से दिलीप भोजक, राकेश सेवग एवं चन्द्र कुमार भोजक की उपस्थिति रही। आभार एवं धन्यवाद मूलचन्द सेवग ने ज्ञापित किया।