February 4, 2026
MG NEWS
नौ कुंडीय

मरुधर गूंज, बीकानेर (23 जनवरी 2026)।

सूर्य सप्तमी पर्व पर लक्ष्मीनाथजी मंदिर परिसर में गढ़ गणेश मंदिर में सूर्य यज्ञ हेतु नवनिर्मित यज्ञशाला पर सविधि पूजन कर अभिजीत मुहूर्त में ध्वजारोहण किया गया।

गढ़ गणेश मंदिर में ध्वजारोहण

संयोजक यज्ञ समिति गिरधर पंडित शर्मा ने बताया कि शाकद्वीपीय समाज के भामाशाह किशन कुमार भोजक द्वारा निर्मित स्थाई यज्ञशाला पर संतोष कुमार, राजेश एवं अजय (टोनी) द्वारा ध्वजारोहण और पताकारोहण किया गया । 25 जनवरी प्रातः 9 बजे रथ यात्रा रवाना होने बाद यज्ञ प्रारंभ होगा, जिसके लिए मंडपस्थ देवताओं यथा षोडशमातृका, चतुष्टीयोगिनी, नवग्रह मंडल, वास्तु, क्षेत्रपाल सहित षोडश स्तंभ एवं चारद्वार पूजन किया जायेगा।

सूर्य भगवान का पंचामृत अभिषेक, पुष्पार्चन, वैदिक मंत्रों एवं सूर्य सहस्रनाम से सूर्य महायज्ञ किया जायेगा।

रथ यात्रा शहर के विभिन्न मोहल्लों से होकर शाम को पुनः लक्ष्मीनाथ जी मंदिर पहुंचने पर यज्ञ की पूर्णाहुति पश्चात 5 बजे महाआरती की जाएगी।