February 4, 2026
MG NEWS
नौ कुंडीय

मरुधर गूंज, बीकानेर (17 जनवरी 2026)।

बीकानेर में पहली बार सम्भागीय स्तर पर आयोजित होने वाले युवा संबल मेला-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा अधिकाधिक ऑनलाईन पंजीयन करवाने के लिए शनिवार को राजकीय डूंगर महाविद्यालय, जैन पीजी महाविद्यालय, जैन कन्या महाविद्यालय, बेसिक पीजी कॉलेज, बिन्नाणी कन्या महाविद्यालय, एम एस कॉलेज और नेहरू शारदा पीठ महाविद्यालय में सम्पर्क कर मेले में भाग लेने हेतु युवाओं को प्रेरित किया गया।

रोजगार विभाग के उप निदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने शनिवार बताया कि खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा ने युवाओं से ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अधिकाधिक युवाओं को रोजगार के अवसर देकर उन्हें सम्बल प्रदान करने के लिए राज्य सरकार का यह एक महत्वपूर्ण आयोजन है। इस अवसर का सभी बेरोजगार युवाओं को लाभ उठाना चाहिए।

मित्तल ने बताया कि एक दिवसीय मेले का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में स्थानीय राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय में 20 जनवरी को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। मेले की व्यवस्थाओं, सहभागिता और समन्वय के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बेरोजगार युवाओं से इस मेले में भाग लेने की अपील की है।

देश के प्रतिष्ठित निजी संस्थानों मारूति सुजुकी, ड्यूरोमाईण्ड इण्डिया, गुडविल इण्डिया मेनेजमेन्ट, चैतन्य इण्डिया, प्रमकोश, जीवनरक्षा हैल्थकेयर, बीकानेर सेरेमिक्स तथा महिन्द्रा सहित 35 नियोजकों द्वारा अब तक विभिन्न सेक्टर्स की 7000 से अधिक रिक्तियां रोजगार विभाग को प्राप्त हो चुकी हैं।

कनिष्ठ रोजगार अधिकारी चौधरी दिनेशकुमार ने बताया कि बेरोजगार प्रार्थी, रोजगार विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड को स्केन करके अथवा राज्य सरकार के पोर्टल https://rajemployment.rajasthan.gov.in पर अपना ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाकर इस मेले में भाग ले सकते हैं। मेला स्थल पर प्रार्थी को अपना बॉयोडेटा, समस्त शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक दस्तावेजों के साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होगें