

गो सम्मान आह्वान अभियान में गूंजा बीकानेर के गोचर-ओरण संरक्षण का मुद्दा,
सैकड़ों संतों ने महापड़ाव को दिया समर्थन

मरुधर गूंज, फतेहपुर/बीकानेर (16 जनवरी 2026)।
गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत संत समाज द्वारा श्री बुधगिरि मढ़ी फतेहपुर शेखावाटी एक धर्मसभा का आयोजन किया गया। श्री बुधगिरि मढ़ी के पीठाधीश्वर श्री दिनेशगिरि जी महाराज ने बताया कि गौहत्या पर पूर्णत: प्रतिबंध लगे व गौमाता को सम्मान प्राप्त हो इस उद्देश्य आयोजित इस आवश्यक सभा में अनेक संत-महात्माओं ने उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर श्री गोपालनंदजी महाराज, श्री सोमेन्द्रजी महाराज, ईश्वरानंदजी महाराज, श्री नवरत्न गिरिजी महाराज, चतुर्भुजदासजी महाराज, श्री प्रकाशदासजी महाराज, चंद्रमादासजी महाराज, श्री योगेश बाबा जी महाराज, श्री सनातनजी अभिरामदासजी महाराज सहित अनेक संतों ने गौरक्षा हेतु आह्वान किया।
महंत श्री दिनेश गिरिजी महाराज ने बताया कि 27 अप्रेल 2026 को गो सम्मान दिवस को देशभर से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिए जाएंगे।
सभा में बीकानेर से पहुंचे राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज भी गो सम्मान आह्वान अभियान में शामिल हुए तथा 27 अप्रेल को गो सम्मान आह्वान अभियान को समर्थन दिया।
सभा को सम्बोधित करते हुए महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने कहा कि बीकानेर में भी हजारों बीघा गोचर-ओरण भूमि पर सरकार व बीडीए प्रशासन नजरें गढ़ाए हुए है। विकास के नाम गोचर व ओरण को मिटने नहीं देंगे। श्री सरजूदासजी महाराज ने बीकानेर में 27 जनवरी 2026 को जिला कलक्ट्रेट पर होने वाले महापड़ाव में शामिल होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बीकानेर से मनोज सेवग, सूरजमाल सिंह नीमराना, किशन शर्मा, मोहन माली, नारायण माली आदि शामिल रहे।


