

मरुधर गूंज, बीकानेर/जयपुर (16 जनवरी 2026)।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा उत्सव भवन, रेलवे अधिकारी क्लब, जगतपुरा, जयपुर में 70 वाँ विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह- 2025 का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने बीकानेर मण्डल रेल प्रबन्धक श्री गौरव गोविल ने को विभिन्न कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये कुल 05 शील्ड ( सर्वश्रेष्ठ वर्कशॉप बीकानेर व अजमेर को संयुक्त रूप से) प्रदान की गयी।
बीकानेर रेल मण्डल को निम्न क्षेत्रों में शील्ड मिली हैं :-
- कंस्ट्रक्शन विभाग – गति शक्ति यूनिट व कंस्ट्रक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर के उत्कृष्ट कार्य हेतु शील्ड मिली है।
- इलेक्ट्रिक विभाग – रनिंग रूम व इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट कार्य हेतु शील्ड मिली है।
- इंजीनियरिंग विभाग – ट्रैक, फुट ओवरब्रिज/ओवरब्रिज & संरक्षा कार्यों हेतु व सिविल इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट कार्यों हेतु शील्ड मिली है।
- मेडिकल विभाग – बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं लिए बीकानेर मंडल को शील्ड मिली है।
- मैकेनिकल विभाग – सर्वश्रेष्ठ कारखाना शील्ड बीकानेर कारखाना व अजमेर कैरिज वर्कशॉप को संयुक्त रूप से मिली है।
इस उपलब्धि पर बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव गोविल ने वर्ष 2026 में “52 सप्ताह 52 सुधार” के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह एक सुधार करने हेतु मंडल रेलकर्मियों को प्रेरित किया है। साथ ही मंडल रेल प्रबन्धक ने मंडल के सभी रेल कर्मियों को बधाई देते हुए उनके समर्पण, टीमवर्क एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति की सराहना की है।


