

मरुधर गूंज, जोधपुर (04 जनवरी 2026)।
श्रीपुष्टिकर पुरोहित सूरजमल रूपा देवी स्मृति महिला महाविद्यालय, सिवांची गेट जोधपुर और ”मरू पर्यावरण संरक्षण संस्थान” (डेको), जोधपुर द्वारा डॉ महेश चन्द्र शर्मा, फैकल्टी DIET, जोधपुर को उनके द्वारा पर्यावरण शिक्षा एवम् सिंगल यूज़ प्लास्टिक बॉटल एवं पोलीथीन के ब्रिक्स बनाने की परियोजना संचालित करने में योगदान एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मरू रत्न पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में डेको संस्थान के अध्यक्ष डॉ. एस. एल. हर्ष और पूर्व कृषि विश्वविधालय के कुलगुरु डॉ एल. एन. हर्ष अध्यक्ष के रूप में तथा पूर्व न्यायाधीश एन. एन. माथुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनेक सम्मानित शिक्षा विद और पर्यावरण विद भी उपस्थित रहे।
डॉ. शर्मा को पूर्व में भी अनेक बार उपखंड, जिला और राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मान प्रदान किया जा चुका है। विज्ञान विषय पर इनकी दो पुस्तकें “विज्ञान के झरोखे से, और”प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक “प्रकाशित हो चुकी हैं।


