July 3, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (02 जनवरी 2026)।

बीकानेर में शिव शक्ति सदन डागा चौक में पूज्य संत गोपीरामजी महाराज (वृन्दावन धाम निवासी) के मुखारविंद से श्रीराम कथा का प्रवचन दिनांक 31दिसम्बर से चल रहा है। कथा आयोजक ‘हरि शरणम्’ ग्रुप ने अवगत कराया कि यह कथा गौचर भूमि रक्षा हेतु की जा रही है। कथा में प्रतिदिन स्थानीय संत आदि भी अपना समय दे रहे हैं।

​दिनांक 02 जनवरी को भगवान राम का जन्म उत्सव विमर्शानन्दजी (शिव बाड़ी) मठ पीठाधीश्वर के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया।

​आज 3 जनवरी के दिन प्रवचन में संत गोपी राम जी महाराज ने बताया कि दशरथ जी ने अपने चारों पुत्रों को शिक्षा के लिए विश्वामित्र गुरुजी के आश्रम में भेजा। भगवान ने विश्वामित्र जी के यज्ञ में विघ्न डालने वाले मारीच आदि असुरों का उद्धार करके यज्ञ को सफल किया। आज के अतिथि शिवजी गहलोत एवं राजेश चुरा द्वारा ‘श्री हरि शरणम्’ ग्रुप की संस्कृति हेतु कार्यक्रम की प्रशंसा की।