February 5, 2026
MG PANCHANG
नौ कुंडीय

मरुधर गूंज, बीकानेर।

दिनांक – 03 जनवरी 2026
वार – शनिवार
पक्ष – शुक्ल पक्ष

सूर्योदय – 07:14 ए एम
सूर्यास्त – 05:37 पी एम
चन्द्रोदय – 05:28 पी एम
चन्द्रास्त – चन्द्रास्त नहीं

तिथि – पूर्णिमा – 03:32 पी एम तक, प्रतिपदा
नक्षत्र – आर्द्रा – 05:27 पी एम तक, पुनर्वसु
योग – ब्रह्म – 09:05 ए एम तक, इन्द्र – 05:16 ए एम, जनवरी 04 तक, वैधृति
करण – बव – 03:32 पी एम तक, बालव – 01:58 ए एम, जनवरी 04 तक, कौलव

विक्रम सम्वत – 2082 कालयुक्त
शक सम्वत – 1947 विश्वावसु
गुजराती सम्वत – 2082 पिङ्गल
प्रविष्टे/गते – 19

चन्द्रमा राशि – मिथुन
सूर्य राशि – धनु
सूर्य नक्षत्र पद – पूर्वाषाढा

द्रिक ऋतु – शिशिर
वैदिक ऋतु – हेमन्त x
द्रिक अयन – उत्तरायण
वैदिक अयन – दक्षिणायण x

ब्रह्म मुहूर्त – 05:25 ए एम से 06:20 ए एम
प्रात: संध्या – 05:53 ए एम से 07:14 ए एम
मध्याह्न – 12:25 पी एम
अभिजित मुहूर्त – 12:05 पी एम से 12:46 पी एम
गोधूलि मुहूर्त – 05:34 पी एम से 06:02 पी एम
अमृत काल – 08:33 ए एम से 09:58 ए एम
विजय मुहूर्त – 02:09 पी एम से 02:51 पी एम
सायाह्न सन्ध्या – 05:37 पी एम से 06:59 पी एम
निशिता मुहूर्त – 11:58 पी एम से 12:53 ए एम, जनवरी 04

राहु काल – 09:50 ए एम से 11:08 ए एम
आडल योग – 05:27 पी एम से 07:15 ए एम, जनवरी 04
गुलिक काल – 07:14 ए एम से 08:32 ए एम
वर्ज्य – 04:19 ए एम, जनवरी 04 से 05:46 ए एम, जनवरी 04
बाण – मृत्यु – 08:06 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
यमगण्ड – 01:43 पी एम से 03:01 पी एम
दुर्मुहूर्त – 07:14 ए एम से 07:56 ए एम, 07:56 ए एम से 08:37 ए एम

आनन्दादि योग – मुद्गर – 05:27 पी एम तक, छत्र
जीवनम – पूर्ण जीवन
तमिल योग – मरण – 05:27 पी एम तक, सिद्ध
नेत्रम – दो नेत्र

दिशा शूल – पूर्व
उपाय – अपने घर से अदरक या उड़द दाल खाकर निकलें।

 

— आज का राशिफल —

 

मेष राशिफल – Aries Prediction

(चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ/Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A) –

अपने विचारों को हमेशा स्पष्ट रखें व उनमें बदलाव न करें। कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव काफी कम रहेगा। अपनी प्रतिभा को और विकसित करने के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। युवा जातक प्रेम विवाह की योजना बना सकते हैं।

Always keep your thoughts clear and don’t change your mind. The workload at the office will be quite light today. You will get opportunities to further develop your talents. Your respect and reputation in society will increase. Young people may plan a love marriage.

वृषभ राशिफल/Vrishabha Rashifal

(ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो/Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo) –

कार्यक्षेत्र में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आप रुकी हुई परियोजनाओं को शुरू करने के लिये मेहनत करेंगे। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं। क्रोध में आकर किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया न दें। समय पर काम करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनी क्षमताओं को परखने का प्रयास करें।

You will have to work very hard in your professional life. You will put in effort to get stalled projects moving again. You might be a little stressed about the health of a family member. Avoid reacting impulsively or angrily to any situation. Completing tasks on time will yield good results. Try to test your abilities.

मिथुन राशिफल/Gemini Prediction

(का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा/Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa) –

आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। फिर भी सभी कार्य समय पर पूर्ण होते रहेंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर काफी भावुक हो सकते हैं। आप अपनी पुरानी गलतियों से सीखेंगे। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। सकारात्मक लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे।

You will have to work quite hard today. ​​However, all your tasks will be completed on time. You may feel very passionate about your goals. You will learn from your past mistakes. There are chances of marriage proposals for single people. Your relationships with positive people will strengthen.

कर्क राशिफल/Cancer Prediction

(ही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो/Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do) –

परिवार और कार्यक्षेत्र में जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दें। पुराने कर्जों के कारण आपको तनाव हो सकता है। किसी नजदीकी मित्र से गम्भीर मतभेद उभर सकते हैं। ज्यादा सोच-विचार के बजाय आज जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दें। बच्चों की समस्याओं पर आपको ध्यान देना चाहिये।

Let things continue as they are in your family and at work. You may experience stress due to old debts. Serious disagreements could arise with a close friend. Instead of overthinking, let things unfold naturally today. You should pay attention to your children’s problems.

सिंह राशिफल / Leo Prediction

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे/Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te) –

आपके पास नयी जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं। उच्च शिक्षा को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज मन में सन्तोष की भावना रहेगी। ऐसे कोई काम न करें जिसमें आपकी छवि दाँव पर लगी हो।

You may take on new responsibilities. You will be quite enthusiastic about higher education. You will receive more profit than expected in business. You will feel a sense of contentment today. Avoid doing anything that could jeopardize your reputation.

कन्या राशिफल/Virgo Prediction

(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो/To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po) –

आपको कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। राजनैतिक मामलों से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहना चाहिये। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। तनाव न लेते हुये समस्याओं का शान्त मन से समाधान ढूंढें।

You will have to work very hard in your professional life. Those involved in political matters should be a little cautious. Take care of your spouse’s health. Maintain cordial relations with your colleagues. Find solutions to problems with a calm mind, without taking on unnecessary stress.

तुला राशिफल/Libra Prediction

(रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते/Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te) –

व्यवसाय में आपको संघर्ष की स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। दूर के रिश्तेदारों के साथ अचानक मुलाक़ात हो सकती है। अधिकारियों के साथ सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपनी विशेषताओं को आप व्यक्त करने में सफल रहेंगे।

You will face conflict situations in business. You may have an unexpected encounter with distant relatives. Your relationships with superiors will improve. The day is very favorable for those working in the media. You will be successful in expressing your talents.

वृश्चिक राशिफल/Scorpio Prediction

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू/To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu) –

घर में अनुशासन बनाये रखें। करियर और शिक्षा को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। अपने गुप्त रहस्य और विद्या किसी से साझा न करें। कार्यक्षेत्र में आपको क्षमता से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें।

Maintain discipline at home. There might be some stress related to your career and education. Do not share your secrets or knowledge with anyone. You will have to work harder than usual in the workplace. Don’t waste time on trivial matters.

धनु राशिफल/Sagittarius Prediction

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे/Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe) –

आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। नौकरी में स्थानान्तरण होने के योग बन रहे हैं। बॉस आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कार्यों में कुछ धीमापन हो सकता है। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है। मित्र आपकी काफी मदद करेंगे।

Your financial situation will be quite good. There are chances of a job transfer. Your boss will be very pleased with your work. There might be some delays in government-related work. You may receive good news from a relative. Your friends will be very helpful.

मकर राशिफल/Capricorn Prediction

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी/Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee) –

आज आप स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। नकारात्मक परिस्थितियों के बीच भी संयम बनाये रखें। हालाँकि लोगों के ऊपर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेना लाभकारी सिद्ध होगा। गुस्से व तनाव के कारण दिनचर्या खराब हो सकती है।

Today, you might be somewhat worried about your health. Maintain your composure even amidst negative circumstances. However, you will have a positive influence on others. Seeking advice from experienced individuals will prove beneficial. Anger and stress could disrupt your daily routine.

कुम्भ राशिफल/Aquarius Prediction

(गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा/Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa) –

कार्यक्षेत्र में आपके उत्तम प्रदर्शन को लेकर चर्चा होगी। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन अवश्य करें। परोपकार और समाज कल्याण के कार्यों में अपना सहयोग देंगे। जीवनसाथी आपकी अतिरिक्त देखभाल करेगा। बाहरी व्यक्तियों का पारिवारिक जीवन में हस्तक्षेप न होने दें।

Your excellent performance at work will be the subject of much discussion. You may experience stomach irritation. Be sure to drink plenty of water. You will contribute to charitable and social welfare activities. Your spouse will be extra caring towards you. Do not allow outsiders to interfere in your family life.

मीन राशिफल /Pisces Prediction

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची/Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee) –

कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी नया कारोबार शुरू करने का विचार बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को मर्यादित रखें। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग नहीं कर पायेंगे। यदि आवश्यक न हो तो बड़े आर्थिक लेन-देन आज कम करें।

You may have to work hard in your professional life. Business owners might consider starting a new venture. Maintain restraint in your romantic relationships. You may not be able to utilize your abilities effectively. Avoid large financial transactions today unless absolutely necessary.