January 1, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, जोधपुर (18 दिसम्बर 2025)।

मरू पर्यावरण संरक्षण संस्थान (डेको) और श्री पुष्टिकर सुरज राज रूपा देवी स्मृति महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले वर्ष 2025के मरू रत्न पुरस्कार से 3 जनवरी 2026 को शिक्षा विद और पर्यावरण विद डॉ महेश चन्द्र शर्मा द्वारा शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए मरू रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। डॉ शर्मा वर्तमान में डाइट जोधपुर में फैकल्टी मेंबर के रूप मे कार्यरत हैं।