January 1, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (15 दिसम्बर 2025)।

नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही लोगों में व्रत-त्योहारों और शुभ मुहूर्तों को लेकर उत्सुकता बढ़ने लगती है। हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य से पहले पंचांग देखकर शुभ तिथि तय करने की परंपरा है।

ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं साल 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी सूची, ताकि आप पहले से ही अपनी धार्मिक और पारिवारिक योजनाएं बना सकें।

तिथि के अनुसार हिंदू के त्योहार

हिंदू धर्म में पर्व-त्योहार चंद्र पंचांग पर आधारित होते हैं। होली और दीपावली जैसे बड़े पर्वों के साथ-साथ नवरात्र, महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे व्रतों का विशेष महत्व होता है।

साल 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की सूची

व्रत-त्योहार तिथि

  • 14 जनवरी 2026 – बुधवार – मकर संक्रांति
  • 23 जनवरी 2026 – शुक्रवार – बसंत पंचमी
  • 15 फरवरी 2026 – रविवार – महाशिवरात्रि
  • 4 मार्च 2026 – बुधवार – होली
  • 19 मार्च 2026 – गुरुवार – चैत्र नवरात्र प्रारंभ
  • 26 मार्च 2026 – गुरुवार – राम नवमी
  • 2 अप्रैल 2026 – गुरुवार – हनुमान जयंती
  • 16 जुलाई 2026 – गुरुवार – जगन्नाथ रथयात्रा
  • 29 जुलाई 2026 – बुधवार – गुरु पूर्णिमा
  • 26 अगस्त 2026 – बुधवार – ओणम/थिरुवोणम
  • 28 अगस्त 2026 – शुक्रवार – रक्षा बंधन
  • 4 सितंबर 2026 – शुक्रवार – जन्माष्टमी
  • 14 सितंबर 2026 – सोमवार – गणेश चतुर्थी
  • 25 सितंबर 2026 – शुक्रवार – अनंत चतुर्दशी
  • 11 अक्टूबर 2026 – रविवार – शारदीय नवरात्रि प्रारंभ
  • 20 अक्टूबर 2026 – मंगलवार – दशहरा (विजयादशमी)
  • 29 अक्टूबर 2026 – गुरुवार – करवा चौथ
  • 6 नवंबर 2026 – शुक्रवार – धनतेरस
  • 8 नवंबर 2026 – रविवार – दीपावली
  • 10 नवंबर 2026 – मंगलवार – गोवर्धन पूजा
  • 11 नवंबर 2026 – बुधवार – भाई दूज
  • 15 नवंबर 2026, रविवार – छठ पूजा

क्यों है यह लिस्ट खास?

इस सूची के जरिए आप पूरे साल के प्रमुख व्रत और त्योहार एक नजर में देख सकते हैं। इससे न केवल धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारी आसान होगी, बल्कि विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों की योजना बनाने में भी मदद मिलेगी।