September 13, 2025
MG NEWS

मरुधर गूंज (3 जून 2025)

कई लोगों के नाखूनों की सतह पर लाइनें या धारियां दिखती है, जो नाखूनों को कई तरीकों से प्रभावित कर सकती हैं। नाखूनों पर दिखने वाली लाइनों को अक्सर लोग आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि ऐसा नहीं है नाखूनों पर दिखने वाली ये लाइनें कई कारणों से आ सकती हैं, कई बार ये कारण गंभीर भी हो सकते हैं। आइए डॉ. आलिया अब्बास रिजिवी, वरिष्ठ सलाहकार – त्वचाविज्ञान, मेट्रो अस्पताल, नोएडा से जानें नाखूनों पर लाइनें क्यों दिखती हैं? और नाखूनों को हेल्दी रखने के लिए नाखूनों की देखभाल कैसे करें?

नाखूनों पर लकीरें क्यों आती हैं? –

एक्सपर्ट के अनुसार, नाखूनों पर लकीरें दिखना शरीर में पोषक तत्वों की कमी, अधिक स्ट्रेस में रहने या स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं के कारण हो सकता है। इनसे पता चलता है कि शरीर अंदर से कितना दबाव झेल रहा है। ऐसे में इनको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

पोषक तत्वों की कमी

शरीर में आयरन, जिंक और बायोटिन जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण लोगों को नाखूनों के कमजोर होने, लकीरें दिखने और नाखूनों से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अधिक स्ट्रेस में रहने

कई बार अधिक स्ट्रेस में रहने के कारण भी लोगों को नाखूनों में बदलाव और धारियां दिखने की समस्या होती है। ज्यादा स्ट्रेस में रहने से शरीर में हार्मोन्स असंतुलित होने लगते हैं, साथ ही, नाखूनों की ग्रोथ धीमी होने और नाखूनों पर लकीरें दिखने की समस्या हो सकती है।

गंभीर बुखार के कारण

गंभीर बुखार स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकती हैं। इसके कारण लोगों को नाखूनों पर लकीरें दिखने और नाखूनों से जुड़ी समस्याओं भी हो सकती हैं।

नाखून चबाने की समस्या

कई लोगों को नाखून चबाने की आदत होती है। जिसके कारण नाखूनों पर लकीरें दिखने और नाखूनों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नाखून चबाने की बूरी आदत से बचना चाहिए।

नेल इंफेक्शन के कारण

कई बार लोगों को नाखूनों में फंगल इंफेक्शन की समस्या होती है। जिसके कारण लोगों को नाखूनों पर लकीरें दिखने, रंग और टेक्चर में बदलाव आ जाता है। इसके कारण बहुत से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

चोट के कारण

कई बार लोगों को चोट लगने या नेल पॉलिश या नेल पेंट रिमूवर का अधिक इस्तेमाल करने के कारण भी लोगों को नाखूनों पर लाइन दिखने, नाखूनों के फटने और सूजन आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उम्र बढ़ने के कारण

कई बार उम्र बढ़ने के कारण भी लोगों को नाखूनों पर लकीरें दिखती हैं। बता दें, उम्र बढ़ने पर लोगों के नाखूनों में लकीरें दिखने, रंग में बदलाव होने और नाखून मोटे होने जैसी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा, कई बार उम्र बढ़ने पर लोगों को नाखूनों के कमजोर होने, पतले होने और भूरभूरे होने की समस्या भी हो सकती है।

त्वचा से जुड़ी समस्या के कारण

बहुत से लोग एक्जिमा, सिरोसिस या त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं के कारण भी लोगों के नाखूनों को नुकासान होता है और नाखूनों में कई बदलाव दिखाई देते हैं। ऐसे में त्वचा से जुड़ी समस्या से पीड़ित लोगों को नाखूनों के बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

किसी मेडिकल कंडीशन के कारण

कई बार डायबिटीज, थायराइड, किडनी और लिवर से जुड़ी मेडिकल कंडीशन्स के कारण लोगों को स्किन से और नाखूनों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन समस्याओं के कारण कई बार नाखूनों पर लकीरें दिखने लगती हैं। ऐसे में इन संकेतों को नजरअंदाज न करें।

निष्कर्ष

कई बार लोगों की नाखून चबाने, अधिक स्ट्रेस में रहने, पोषक तत्वों की कमी होने, नेल इंफेक्शन के कारण, चोट, उम्र बढ़ने, स्किन से जुड़ी समस्या, डायबिटीज, किडनी, लिवर और थायराइड जैसी मेडिकल कंडीशन जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण लोगों को नाखूनों पर लकीरें दिखने की समस्या हो सकती है।