January 1, 2026
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (13 अक्टूबर 2025)।

वैदिक पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को रमा एकादशी का शुभ पर्व है। यह दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन व्रत रखकर और भक्ति भाव से पूजा करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

इसी दिन एक खास ज्योतिषीय घटना भी घटने जा रही है- सूर्य देव का राशि परिवर्तन, जो आने वाले दिनों में कई राशियों के लिए बेहद शुभ सिद्ध होगा।

कब और कैसे होगा असर?

धनतेरस से एक दिन पहले, रमा एकादशी के दिन, आत्मा के कारक सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के इस गोचर का सीधा असर कुछ राशियों के भाग्य, करियर, आर्थिक स्थिति और आत्मबल पर पड़ेगा।

कन्या राशि – धन लाभ और आत्मविश्वास में वृद्धि

सूर्य के तुला राशि में प्रवेश करते ही कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत होगी-

  • धन-धान्य में बढ़ोतरी के योग बनेंगे।
  • धार्मिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी।
  • आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी।
  • आपकी कला या हुनर से आर्थिक लाभ मिलेगा।
  • वाहन या प्रॉपर्टी की खरीददारी का योग बन सकता है।
  • कारोबारी लाभ दोगुना हो सकता है, खासकर धातु (तांबा, सोना) से जुड़े व्यवसायों में।
  • धनतेरस के दिन स्वर्ण आभूषणों की खरीदारी शुभ होगी।
  • सरकारी कामकाज में सफलता मिल सकती है।

धनु राशि – सम्मान, सफलता और आर्थिक मजबूती

सूर्य देव की कृपा से धनु राशि के जातकों का आत्मबल और तेज बढ़ेगा-

  • शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
  • वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा, वरना वाद-विवाद हो सकता है।
  • शत्रु पर विजय और मानसिक मजबूती में वृद्धि होगी।
  • ननिहाल पक्ष से लाभ प्राप्त हो सकता है।
  • निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
  • मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
  • नई आय के स्रोत खुलेंगे।
  • जॉब में समस्याएं दूर होंगी और स्थिरता आएगी।
  • गुरुओं का सम्मान करें, इससे भाग्य प्रबल होगा।
  • घर में मेहमानों का आगमन और उत्सव का वातावरण बनेगा।