November 17, 2025
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (4 अक्टूबर 2025)।

हिन्दू धर्म में हर तिथि हर वार का अत्यधिक महत्व शास्त्रों में बताया गया है। इसी प्रकार आज से अक्टूबर माह की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान इस माह में त्योहारों की झड़ी लगने वाली है। जिसमें आज 2 अक्टूबर को बुराई पर अच्छाई की जीत के त्योहार दशहरा से होगी। फिर शरद पूर्णिमा, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा आदि कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे।

पंडित महेंद्र ने बताया कि अक्टूबर महीने के व्रत और त्यौहार कौन-कौन से हैं। साथ ही हम जानेंगे अक्टूबर महीने के किस तिथि को कौन सा त्यौहार आएगा। अक्टूबर माह में आने वाले व्रत एवं त्यौहारों की जानकारी नीचे दी जा रही है।

अक्टूबर माह के व्रत एवं त्यौहार

  • 1 अक्टूबर 2025 – बुधवार – शारदीय नवरात्रि की महानवमी
  • 2 अक्टूबर 2025 – गुरुवार – दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन, बुद्ध जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती, गांधी जयंती
  • 3 अक्टूबर 2025 – शुक्रवार – पापांकुशा एकादशी
  • 4 अक्टूबर 2025 – शनिवार – शनि प्रदोष व्रत, पद्मनाम द्वादशी
  • 6 अक्टूबर 2025 – सोमवार – कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा
  • 7 अक्टूबर 2025 – मंगलवार – वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती
  • 8 अक्टूबर 2025 – बुधवार – कार्तिक माह आरंभ
  • 9 अक्टूबर 2025 – गुरुवार – अटल तद्दि
  • 10 अक्टूबर 2025 – शुक्रवार – करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी
  • 11 अक्टूबर 2025 – शनिवार – रोहिणी व्रत
  • 13 अक्टूबर 2025 – सोमवार – अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 17 अक्टूबर 2025 – शुक्रवार – रमा एकादशी, तुला संक्रांति, गोवत्स द्वादशी
  • 18 अक्टूबर 2025 – शनिवार – शनि प्रदोष व्रत, धनतेरस, यम दीपम
  • 19 अक्टूबर 2025 – रविवार – काली चौदस, मासिक शिवरात्रि, हनुमान पूजा
  • 20 अक्टूबर 2025 – सोमवार – नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, दिवाली, केदार गौरी व्रत
  • 21 अक्टूबर 2025 – मंगलवार – कार्तिक अमावस्या
  • 22 अक्टूबर 2025 – बुधवार – गोवर्धन पूजा, अन्नकूट
  • 23 अक्टूबर 2025 – गुरुवार – भाई दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चंद्र दर्शन
  • 25 अक्टूबर 2025 – शनिवार – विनायक चतुर्थी, नगला चवीथी
  • 26 अक्टूबर 2025 – रविवार – लाभ पंचमी
  • 27 अक्टूबर 2025 – सोमवार – छठ पूजा, स्कंद षष्ठी, सुर संहारम
  • 29 अक्टूबर 2025 – बुधवार – जलाराम बापा जयंती
  • 30 अक्टूबर 2025 – गुरुवार – गोपाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी
  • 31 अक्टूबर 2025 – शुक्रवार – अक्षय नवमी, सत युग