November 17, 2025
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (7 जून2025)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान कार्यशाला आयोजित हुई। बीकानेर भाजपा शहर और देहात की संयुक्त कार्यशाला भाजपा संभाग कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ और देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व सांसद, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत रहीं। कार्यशाला का उद्देश्य सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से मोदी सरकार की बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।

 

प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत ने कहा कि संकल्प से सिद्धि नाम का मतलब मोदी सरकार जो भी विकास कार्य का संकल्प लेती है, उन्हें सिद्ध करती है और जिन विकास कार्यों का हमारी सरकार ने शिलान्यास किया, उनका उद्घाटन भी किया है। सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर मोदी सरकार काम कर रही है। आपातकाल लगाकर देश पर कलंक लगाने का काम कांग्रेस ने किया। जिनको संविधान की जानकारी नहीं, वो संविधान बचाने की बाते करते हैं। संविधान को लेकर कांग्रेस ने हमेशा भ्रमित किया है। मुस्लिम बहनों के तीन तलाक जैसे कलंक को हमारी सरकार ने मिटाया है।महिलाओं को हर घर शौचालय देकर महिला को सम्मान दिलाया है। उज्वला योजना के साथ मुफ्त गैस सलेंडर हमारी सरकार ने दिया। कांग्रेस सरकार में पेपर लीक होते थे और आज भजनलाल सरकार ने एसआईटी गठन कर पेपर माफियाओं को जेल भेजा है। शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। उनकी नीतियों से भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से देश आत्मनिर्भर और समृद्ध बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

बीजेपी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, संयोजक बिहारीलाल विश्नोई ने मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां, जनहित की योजनाओं के बारे में बताया। संयोजक महावीर रांका ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

 

जिला मंत्री व मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, प्रभारी ओम सारस्वत, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, निवर्तमान उपमहापौर राजेंद्र पंवार, महामंत्री श्याम चौधरी, उपाध्यक्ष हनुमानसिंह चावड़ा, आनंदसिंह भाटी, दीपक पारीक, विजय उपाध्याय, इंद्रा व्यास, जगदीश सोलंकी, कैलाश विश्नोई, भारती अरोड़ा, अनु सुथार, पवन मेहनोत, मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, राजाराम विश्नोई, चंद्रमोहन जोशी, सोहन चांवरिया, भंवरलाल जांगिड़, मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत, विशाल गोलछा, कपिल शर्मा, मुकेश सैनी, मस्तानरम पूनिया, तोलाराम कूकना, करनाराम कुमावत, दीनदयाल भाटी, राकेश सुथार, रामनिवास खीचड़, मांगू सिंह, श्यामसिंह हाडला, ओमप्रकाश मीणा, सुशील आचार्य, देवकिशन मारू, सरिता नाहटा, मधुरिमा सिंह, खुशबू दत, जेठमल नाहटा, अजय खत्री, आदित्य भाटी, राजेंद्र जीनगर, गोविंद सारस्वत, पूनमचंद पूनिया, दीपक व्यास, रघुनंदन आचार्य, जसकरण मारू, पुखराज स्वामी, अनुराधा आचार्य, संगीता शेखावत, मघाराम नाई, ओम राजपुरोहित, संतोष शर्मा सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।