
मरुधर गूंज, नई दिल्ली (26 जून 2025)।
मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक भारी बारिश का कारण बाढ़ जैसे हालात बन गई हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में संकट बड़ा है।
यहां मौसम विभाग ने फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी है। हिमाचल में कई स्थानों पर बादल फटने की घटना हुई है। यहां नौ लोग बह गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं रुद्रप्रयाग में गुरुवार सुबह एक यात्री बस खाई में गिर गई।
हादसे में अब तक तीन यात्री की मौत की खबर है। कुछ लोगों को बचाया गया है, जबकि कुछ अभी भी लापता हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को रेस्क्यू में लगाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, यह एक मिनी बस थी, जो दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घायल यात्रियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।