September 13, 2025
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (4 सितंबर 2025)।

हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी व्रत या तीज-त्योहार या पर्व को लिए रहता है, लेकिन यदि सितंबर महीने की बात करें तो इस महीने में पितरों की पूजा से जुड़े महालय या फिर पितृपक्ष और देवी पूजा से जुड़ा नवरात्रि पर्व आएगा। 08 सितंबर से पितृपक्ष प्रारंभ होकर 21 सितंबर तक रहेगा तो वहीं शक्ति की साधना का महापर्व नवरात्रि 22 सितंबर से प्रारंभ होगा। इसी महीने भगवान श्री गणेश के भक्त गणपति बप्पा का 10 दिनों तक पूजन करने के बाद बड़ी धूम-धाम के साथ विदा करेंगे।

आइए जानते हैं कि सितंबर महीने में आपकी आस्था, संस्कृति और लोक परंपरा से जुड़ा कौन सा पर्व या उत्सव कब मनाया जाएगा।

सितंबर 2025 के तीज-त्योहार

  • 01 सितंबर 2025 – सोमवार – ज्येष्ठ गौरी पूजा।
  • 03 सितंबर 2025 – बुधवार – परिवर्तिनी एकादशी।
  • 04 सितंबर 2025 – गुरुवार – भुवनेश्वरी जयंती, कल्कि द्वादशी और वामन जयंती के साथ परिवर्तिनी एकादशी व्रत का पारण किया।
  • 05 सितंबर 2025 – शुक्रवार – ओणम पर्व, शिक्षक दिवस माएगा। इसी दिन शुक्र प्रदोष व्रत।
  • 06 सितंबर 2025 – शनिवार – अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन।
  • 07 सितंबर 2025 – रविवार – पूर्णिमा स्नान, पूर्णिमा श्राद, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत होगा। चंद्रग्रहण।
  • 08 सितंबर 2025 – सोमवार – पितरपक्ष प्रारम्भ, प्रतिपदा श्राद।
  • 09 सितंबर 2025 – मंगलवार – द्वितीया श्राद्ध।
  • 10 सितंबर 2025 – बुधवार – तृतीया श्राद एवं चतुर्थी श्राद्ध एक दिन होगा। विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी।
  • 11 सितंबर 2025 – गुरुवार – पञ्चमी श्राद्ध।
  • 12 सितंबर 2025 – शुक्रवार – षष्ठी श्राद्ध रहेगा। इसी दिन मासिक कार्तिगाई।
  • 13 सितंबर 2025 – शनिवार – सप्तमी श्राद्ध और दिवंगत हुए लोगों का श्राद्ध।
  • 14 सितंबर 2025 – रविवार – अष्टमी श्राद्ध रहेगा। हिंदी दिवस महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, जीवित्पुत्री का व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, अष्टमी रोहिणी, रोहिणी व्रत, कालाष्टमी व्रत।
  • 15 सितंबर 2025 – सोमवार – नवमी श्राद्ध होगा। अभियन्ता दिवस और विश्वरैया जयंती।
  • 16 सितंबर 2025 – मंगलवार – दशमी श्राद्ध।
  • 17 सितंबर 2025 – बुधवार – एकादशी श्राद। विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति और इंदिरा एकादशी व्रत।
  • 18 सितंबर 2025 – गुरुवार – द्वादशी श्राद्ध। इंदिरा एकादशी व्रत का पारण।
  • 19 सितंबर 2025 – शुक्रवार – त्रयोदशी श्राद्ध, मघा श्राद। शुक्र प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, कलि युग।
  • 20 सितंबर 2025 – शनिवार – चतुर्दशी श्राद्ध।
  • 21 सितंबर 2025 – रविवार – सर्वपित्रू अमावस्या, अश्विन अमावस्या।
  • 22 सितंबर 2025 – सोमवार – महाराजा अग्रसेन जयंती, नवरात्रि प्रारम्भ, घटस्थापना। सूर्य ग्रहण (आंशिक)।
  • 22 सितंबर 2025 – सोमवार – नवरात्रि प्रारम्भ, घटस्थापना, प्रथम शक्ति स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा।
  • 23 सितंबर 2025 – मंगलवार – शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, चंद्र दर्शन।
  • 24 सितंबर 2025 – बुधवार – शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा।
  • 25 सितंबर 2025 – गुरुवार – विनायक चतुर्थी।
  • 26 सितंबर 2025 – शुक्रवार – शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, उपांग ललिता व्रत।
  • 27 सितंबर 2025 – शनिवार – पांचवा नवरात्र मां स्कंदमाता की पूजा, स्कंद षष्ठी।
  • 28 सितंबर 2025 – रविवार – नवरात्र षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की पूजा, कल्पारंभ।
  • 29 सितंबर 2025 – सोमवार – नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा, सरस्वती आवाहन, नवपत्रिका पूजन।
  • 30 सितंबर 2025 – मंगलवार – नवरात्र के अष्टमी दिन मां दुर्गा की पूजा, सरस्वती पूजा का पर्व मनाया जाएगा।