April 2, 2026
MG NEWS
नौ कुंडीय

मरुधर गूंज, सुजानगढ़ (25 दिसम्बर 2025)।

द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ द्वारा 22 दिसंबर सोमवार को स्थानीय पी सी बी उच्च मा विद्यालय में आयोजित स्वेटर्स वितरण कार्यक्रम मे 8 सरकारी विद्यालयों के 264 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर्स उपलब्ध करवाए गए।

क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने बताया कि दिल्ली निवासी स्व सविता मेंहदीरत्ता की स्मृति में उनके पुत्र सी ए संदीप मेंहदीरत्ता व सुपौत्रों कनव – कवश मेंहदीरत्ता के सौजन्य से तथा एडवोकेट विनय भोजक की प्रेरणा से आयोजित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनीता पूनिया ने की।

मुख्य अतिथि बी एस एन एल के सेवा निवृत्त सहायक महाप्रबंधक महेश कुमार भोजक ने कहा कि नर सेवा ईश सेवा है, उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में सेवा को आत्मसात करने का आह्वान किया ।

प्रधानाचार्य रणवीर महरिया ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए सहयोग के लिए यग्स क्लब का आभार व्यक्त किया।

आयोजन की पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय पी सी बी विद्यालय व राज उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या 2 सहित ग्रामीण क्षेत्रों भीवसर,सारोठिया, ढाणी रावतान डूंगरास आथूना,लालपुरा, चारियां, मुरडाकिेया सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी लाभान्वित हुए।

मंचासीन विशिष्ठ अतिथि सेवानिवृत्त सी बी ई ओ धन्नाराम प्रजापत,प्राचार्य प्रभुदयाल स्वामी, हरि प्रसाद तोदी, राजकुमार क्याल , श्याम सुंदर स्वर्णकार, क्लब सचिव महावीर मीरनका ने संबोधित किया।

संचालन गिरधर शर्मा ने किया।

अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत क्लब प्रतिनिधि ललित सोनी, योगेंद्र भोजक, शिक्षक मंगलाराम, सरदार सुखचैन सिंह,ममता महारिया,पूसाराम स्वामी,राशिद अली ,सुनीता शर्मा,गणेशाराम गोदारा,रामेश्वरी चौधरी ने किया।