
मरुधर गूंज, बीकानेर (10 दिसम्बर 2025)।
16 दिसंबर 2025 से धनु राशि में सूर्य और मंगल का दुर्लभ मिलन बनने जा रहा है। सूर्य और मंगल की यह विशेष युति मंगलादित्य राजयोग कहलाती है, जिसे ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है। इस युति का प्रभाव 14 जनवरी 2026 तक रहेगा। इसके बाद सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे यह योग समाप्त होगा।
हालांकि कुछ दिनों बाद मंगल भी मकर राशि में गोचर करेंगे, जिससे यह शुभ योग पुनः सक्रिय हो जाएगा। नए वर्ष की शुरुआत में इस शक्तिशाली ग्रह योग का बने रहना खासकर चार राशियों—मेष, सिंह, धनु और मकर के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इन राशियों को करियर, धन, मान-सम्मान और विकास के अवसर मिलने के योग हैं।
मेष – मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। सूर्य-मंगल की युति से इस राशि के जातकों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए काम सिरे चढ़ेंगे और मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में प्रगति और धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। बस सेहत का ध्यान रखने की जरूरत रहेगी।
सिंह – सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, इसलिए यह योग इस राशि के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर सम्मान, सफलता और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-परिवार में सुख और शांति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
धनु – धनु राशि में ही यह शुभ योग बन रहा है। इससे इस राशि के जातकों को प्रमोशन, वेतन वृद्धि और धन लाभ के प्रबल योग हैं। नए निवेश या छोटे रिस्क में लाभ मिलेगा। सम्मान, प्रभाव और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मकर – मकर राशि के जातकों के लिए यह योग पैसों से जुड़े शुभ समाचार ला सकता है। अचानक धन लाभ की संभावना है। करियर में तेजी से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सकारात्मक सोच और साहस सफलता के मार्ग खोलेंगे। रिश्तों में भी शुभ परिणाम मिल सकते हैं।



