

मरुधर गूंज, बीकानेर (25 जनवरी 2026)।
सूर्य सप्तमी महोत्सव रविवार को बीकानेर शहर में धूमधाम से मनाया गया। सूर्य भगवान के मन्दिरों में विशेष शृंगार व पूजा अर्चना की गई। घरों में भी भगवान सूर्य को अध्र्य दिया गया। लक्ष्मीनाथ मन्दिर परिसर स्थित सूर्य मन्दिर में भक्तजनों में पूजा-अर्चना कर सूर्य रथ यात्रा को रवाना किया। जिसमें गोरबंद से सजे ऊंट, सजे धजे घोड़े, केसरिया घ्वज लिये बालक और बालिकाएं घोड़ों पर थी। रवि रश्मि के बैनर के साथ देवी देवताओं की संचेतन झांकी व बैंड-बाजों के साथ सुरलहरियां बिखरती भजन मंडली की प्रस्तुतियां, बच्चों और पुरुषों के पचरंगी साफा पहने हुए थे। कई मौहल्ले में पुष्पों से स्वागत किया गया। रथ को सूर्य भगवान के जयकारे व नाच-गानों के साथ श्रद्धालु पैदल खींच रहे थे।

शोभा यात्रा के दोरान पूरे रास्ते में भगवान सूर्य के रथ का भव्य स्वागत किया गया, साथ ही जलपान, नाश्ता, चाय की व्यवस्था सामाजिक बन्धुओं द्वारा की गई। रथ यात्रा के साथ शाकद्वीपीय केबीवी ग्रुप और शाकद्वीपीय फ्रेण्ड्स सोसायटी की ओर से जल सेवा की गाड़ी चल रही थी। जस्सोलाई तलाई में समाज के द्वारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया। गणेश मन्दिर परिसार में पकोडिय़ां और चाय का नाश्ता दिया गया। शंकर सेवग द्वारा प्लास्टिक मुक्त का संदेश देते हुए कपड़ों के थेलों का वितरण भी किया गया।


रथयात्रा लक्ष्मीनाथ मन्दिर से रवाना होकर चुड़ी बाजार, सब्जी बाजार, मरुनायक चौक, बलधों का चौक, आचार्यों का चौक, केसरदेसरियों मोहल्ला, भ_ड़ों का चौक, सेवगों का चौक, साले की होली, जस्सोलाई, मोहता चौक, रांगड़ी चौक व भुजिया बाजार से होती हुई सायं को पुन: लक्ष्मीनाथ मन्दिर परिसर पहुंची।

इस दौरान मन्दिर परिसर में भगवान सूर्य के महायज्ञ का आयोजन किया गया। यात्रा के बाद भगवान सूर्य का रथ शाम को गणेश मन्दिर पहुंचा जहां महायज्ञ की पूर्णाहूति दी गयी। यजमान के रूप में अजयकुमार सेवग थे।
श्री मांगीलाल भोजक के सान्निध्य में भगवान भास्कर का पंचामृत अभिषेक, मंडपस्थ देवताओं का पूजन किया गया। पूजन में श्री गिरधर पंडित शर्मा, श्री विष्णु शर्मा, श्री विकास सेवग, श्री चन्द्रप्रकाश शर्मा, श्री मूलचन्द शर्मा, श्री दाऊदयाल शर्मा, श्री किशन कुमार भोजक, श्री महेश भोजक, श्री गणेश सेवग महायज्ञ में शामिल हुए। श्री मयंक और श्री कल्पिस ने भगवान सूर्य की महाआरती की।
शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान सूर्यदेव : गणेश दास सेवग
राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा द्वारा जसोलाई तलाई पर रथ यात्रा का भव्य स्वागत कर पूजन किया गया। अध्यक्ष गणेशदास सेवग ने बताया कि सूर्य भगवान साक्षात् देवता है और शाकद्वीपीय समाज के आराध्य है। सूर्य यज्ञ, शोभायात्रा व सम्मान समारोह जैसे आयोजन का समाज द्वारा सूर्य सप्तमी एकजुटता एवं श्रद्धाभव से मनाया जाता है।

महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान कार्यकारणी सदस्य बजरंग शर्मा, शंकर सेवग, मनोज शर्मा, रविन्द्र शर्मा, एडवोकेट दिलीप सेवग, जुगलकिशोर शर्मा, निलेश शर्मा, गणेश शर्मा, शिवरतन सेवग, विकास शर्मा, सौरभ शर्मा, तेजस शर्मा, श्रवण शर्मा, जयंत शर्मा, डॉ. दिनेश सेवग, हरीश भोजक आदि ने पूजन किया।
इन विभूतियों का हुआ सम्मान –

प्रणव भोजक ने बताया कि श्री लक्ष्मीनाथ परिसर में समाज की विभुतियों का अभिनंदन किया गया। इनमें गणेश दास सेवग, शिवचन्द भोजक, बसन्त सेवग, राजेन्द्र भोजक, राधेश्याम भोजक, बुलाकीदास सेवग, सुरेन्द्र शर्मा, उत्तमचन्द भोजक, चन्द्रशेखर शर्मा, चन्द्रकुमार भोजक, जुगलकिशोर सेवग, दिलीप सेवग, सुहानी शर्मा, चार्वी भोजक को सम्मानित किया गया। महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि अभिनन्दन समारोह में गंगानगर मजिस्ट्रेट अजय भोजक, बजरंगलाल सेवग, महेश भोजक, बाबूलाल सेवग, केडी सेवग, दुर्गादत्त शर्मा, आरके शर्मा एवं बलदेव शर्मा का आतिथ्य रहा। इस दौरान कार्यकारणी सदस्य बजरंग शर्मा, शंकर सेवग, मनोज शर्मा, रविन्द्र शर्मा, दिलीप सेवग, जुगलकिशोर शर्मा, निलेश शर्मा, गणेश शर्मा, शिवरतन सेवग, विकास शर्मा आदि ने पूजन किया।
सूर्य मन्दिर
वहीं दूसरी ओर हरोलाई हनुमान मन्दिर के पास सूर्य मन्दिर में गोपालजी सेवग द्वारा पुष्पों का शृंगार कर, छप्पन भोग लगाया गया, साथ आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ, भजन कीर्तन के बाद भगवान सूर्य को खीर का भाग लगाया, आरती के बाद खीर का वितरण किया गया।



