September 12, 2025
MG NEWS ad

मरुधर गूंज, बीकानेर (26 अगस्त 2025)।

बाबा रामदेव पैदल यात्रियों के सेवार्थ शाकद्वीपीय ब्राह्मण सेवा समिति, बीकानेर की तरफ से लगातार 32 सालों से सेवाएं दी जा रही है। शाकद्वीपीय ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस साल भी संस्था ने अपनी सेवा को अनवरत जारी रखते हुए गोपेश्वर बस्ती सेवगों का मोहल्ले से रवानगी की। सेवा समिति को डॉक्टर के.के. वर्मा, सीताराम जी मित्तल, श्यामो जी वंशज ट्रस्ट के अध्यक्ष जेठमल जी सेवग उर्फ बाबूलाल जी सेवग, महामंत्री शिवचंद भोजक, कोषाध्यक्ष विनोद भोजक व अन्य पदाधिकारी, बीकानेर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज संघ अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, हरी राम जी गेदर, भैराराम जी सोनी ग्रुप, करना राम जी गेदर आदि गणमान्य सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की।

सेवा समिति मंडाल फांटा पर बाबा के भक्तों के लिए चिकित्सा, चाय, नाश्ता, भोजन व शीतल जल की सेवाएं प्रदान करेगी। सेवा समिति से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता और समिति अध्यक्ष राजेंद्र सेवग ने बताया की 32 सालों से सेवा को अनवरत जारी रखा है। इसी कड़ी में आगे भी इसी प्रकार की सेवाएं देने को करबद्ध है। व्यवस्थापक कालू सिंह ने आगंतुकों को धन्यवाद दिया। सेवादार बाबा का जयकारा लगा कर जोश के साथ रवाना हुए।

अशोक सेवग, कैलाश छींपा, घनश्याम हर्ष, श्री राम सेवग, राजेश सेवग, महेश छींपा, राजेंद्र सोनी, लक्ष्मण सेवग, सीता राम प्रजापत, सुन्दर चौधरी, श्रवण, राजवीर, रघुवीर, भैराराम सोनी, पप्पू भाई व कई कार्यकर्ताओं की टीम सेवा के लिए तत्पर है, और अपनी सेवाएं देंगे। विशेष सहयोगी कोलायत बीसीएमओ डॉक्टर सुनील हर्ष और कोलायत पीएमओ डॉक्टर महेन्द्र सिंह शेखावत का टीम द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया।