
मरुधर गूंज, जोधपुर (8 जून 2025)।
राजस्थान शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज जोधपुर द्वारा निर्जला एकादशी के दो दिवसीय सेवा कार्य का आज दूसरा दिन सेंट्रल अकेडमी स्कूल के सामने कुडी मेडिकल के आगे किया गया। आज भी आम जनता को शीतल पेय पदार्थ (मिल्क रोज) को आम जनता को इस सेवा कार्य के दौरान दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक वितरण किया गया। इसमें लगभग 325 किलो का पेय पदार्थ का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्त्व हेमराज शर्मा, सुनील उर्फ बावजी मधुबन, सुनील मथुरिया कुडी एवं चंद्रप्रकाश मामा द्वारा किया गया। जिसमें समाज बंधुओं द्वारा दिल खोल कर सहयोग किया साथ ही उपस्थित होकर सेवा कार्य का लाभ लिया।
इस कार्यक्रम में अजय देवेरा, विनोद मथुरिया, अमित, कार्तिक, प्रणय, रविंद्र कौशिक, विकास, जय, अखिलेश, भव्यम, पीहू ने भी सेवा कार्य मे अपना योगदान दिया। कुडी मेडिकल के मालिक मोहित जोशी को विशेष आभार व्यक्त किया।
जिंहोंने अपनी दुकान के आगे इस सेवा कार्य के लिए सहयोग किया। सेवा के साथ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया। इस कार्य की सराहना श्री राम मार्केट व्यापारी संघ, टैक्सी यूनियन ने भी किया।
इस सेवा कार्य के समापन पर संदीप शर्मा ने समाज के सभी भामाशाह, बुजुर्गो और युवा साथियों का आभार व्यक्त किया। सभी के मिल रहे सहयोग और समर्थन के लिए विशेष आभार व्यक्त प्रकट किया गया।