February 3, 2026
MG NEWS
नौ कुंडीय

मरुधर गूंज, एंटानानारिवो (02 फरवरी 2026)।

मेडागास्कर के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि फितिया चक्रवाती तूफान में सात लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 54,000 से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

राष्ट्रीय जोखिम एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय ने अपने नवीनतम बुलेटिन में बताया कि उत्तर-पश्चिमी इलाकों और राजधानी एंटानानारिवो में तूफान से 1,400 से ज़्यादा घर तबाह हो गए और 9,000 से ज़्यादा घरों में पानी भर गया।

कुल 27 जिले इस चक्रवात से प्रभावित हुए, जो शनिवार सुबह पश्चिम से मेडागास्कर से टकराया और रविवार को पूर्वी तट पर स्थित शहर वाटोमांड्री से होते हुए समुद्र में चला गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में उत्तरी और मध्य-पश्चिमी इलाकों में और बारिश होने का अनुमान लगाया है।