March 21, 2026
MG NEWS
नौ कुंडीय

मरुधर गूंज, बीकानेर (08 जनवरी 2026)।

शिव शक्ति सदन डागा चौक में हरि शरणम ग्रुप द्वारा श्री राम कथा के आज अंतिम दिन गोपीराम जी संत (वृंदावन वाले) द्वारा शबरी के आश्रम में भगवान राम जी को दर्शन देना तथा नवधा भक्ति के प्रसंग की चर्चा की तथा समझाया कि जब आदमी मोह माया में उलझ जाता है तो सब कुछ विपरीत होता है।

काज के समापन के समय महाराज जी ने बताया कि हमारे मन में जैसा विचार आएगा कर्म भी वह वैसा ही करेगा आहार तथा विचारों में शुद्धता रखें।

भगवान की शरणागति लेने में मुक्ति है इस संदर्भ में बताया कि लक्ष्मण जी ने राम जी से कहा कि आपने लंका का राज्य तो विभीषण जी को दे दिया, अगर रावण भी राम जी के शरण में आ गया तो राम जी उसे क्या देंगे तो राम जी ने कहा कि यदि रावण शरण में आ गया तो उसे अयोध्या का राज्य दे दिया जाएगा, फिर युद्ध में रावण को हराकर विभीषण को लंका मैं राज्याभिषेक करके भगवान अयोध्या की तरफ रवाना हो गए। अयोध्या में राम जी के पहुंचने पर राम राज्याभिषेक की तैयारी की गई।

राम कथा के इस आयोजन में मुख्य अतिथि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु मनोज दीक्षित ने कहा कि आज के युग में हरि शरणम ग्रुप द्वारा ऐसे सत्संग के कार्यक्रमों की खूब सराहना की ग्रुप की सदस्य शांत शर्मा ने व्यासपीठ बस श्रोताओं को हृदय से धन्यवाद दिया उन्होंने शांतिपूर्ण कार्यक्रम के सफल होने की सराहना की संत नंदकिशोर ने कहा कि कलयुग केवल नाम अधारा संत ने यह भी कहा कि कितने भाग्यशाली हैं कि हमें सिर्फ नाम जप ही करना है। संत नंदकिशोर, शिवरतन अग्रवाल का हरि शरणम ग्रुप द्वारा अभिनंदन किया गया।

शिव शक्ति परिवार के सहयोग को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया तथा श्री राम कथा के सफल आयोजन की पूर्णाहुति पर हरि शरणम ग्रुप के सदस्यों के आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़।