September 13, 2025
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (24 जून 2025)।

राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ द्वारा रोड़वेज कर्मचारियों की माँगो को लेकर मुख्यप्रबन्धक को शाखा अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दिया।

कर्मचारी फेडरेशन सचिव ओमप्रकाश सिद्ध ने बताया कि चालक परिचालक को साप्ताहिक अवकाश नहीं दिया जा रहा, जिसके कारण परिचालक मेडिकल अवकाश पर जा रहे। 8 से 12 घण्टे ड्यूटी करने के बाद भी महीनों तक अवकाश नहीं दिया जा रहा, जिससे परिचालक मानसिक रूप से परेशान है। कर्मचारियों के वेतनमान हेतु आगारिय कमेटी बनाई जावें। हनुमानगढ़ रूट पर बंद की गई गाड़ी को पुनः शुरू किया जावें।

ज्ञापन देने वालो में प्रदेश मंत्री धर्मपाल नाथ, प्रदेश मीडिया प्रभारी चन्द्रप्रभा राजपुरोहित, सरंक्षक सतीश आचार्य, वित्त अधिकारी अलका स्वामी, सोनू राजपुरोहित, मूलाराम बावरी, मिस्त्री अर्जुनसिंह खेमाराम सेवानिवृत्त यूनियन के संभागीय अध्यक्ष बंशीलाल राजपुरोहित, विनोद भाकर, पूर्व अध्यक्ष श्री राम शर्मा सहित फेडरेशन के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।