March 23, 2026
MG NEWS
नौ कुंडीय

कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने किया 15 दंपतियों का स्वर्णिम सम्मान

मरुधर गूंज, बीकानेर (23 मार्च 2026)।

सामाजिक सरोकारों की अग्रणी संस्था कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा अपने वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष या उस से ज्यादा का समय पूर्ण कर चुके दंपतियों का स्वर्णिम सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

श्यामोजी वंशज सभागार में 15 दंपतियों का स्वर्णिम सम्मान कार्यक्रम वरिष्ठ समाजसेवी आर के शर्मा, प्रमुख व्यवसायी बजरंग लाल सेवग, राजस्थान प्रांतीय महासचिव राजेश शर्मा, वरिष्ठ महिला नेत्री श्रीमती दुर्गा देवी, वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल सेवग और फाउंडेशन निदेशक कामिनी विमल भोजक मैया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर फाउंडेशन की निदेशक कामिनी विमल भोजक “मैया” ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि जो समाज अपने अग्रेजों का सम्मान करता है वो हमेशा विकास की राह पर अग्रणी रहता है और अग्रजों के सम्मान का संस्कार आने वाली पीढ़ी को भी मिलता है। आज इनके जीवन की सीख हमारे जीवन को कठिनाइयों से उबारने में सहायक होगी।

वरिष्ठ समाजसेवी आर के शर्मा ने कहा कि अनुभव हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक होते है और जिस परिस्थिति में इन्होंने अपना जीवन यापन कर पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन किया और स्वर्णिम 50 वर्ष से ज्यादा का समय पूरा क्या वो अपने आप में जीवन की एक पाठशाला है। जिस से सीखने की आवश्यकता है।

प्रमुख व्यवसाई बजरंगलाल सेवग मास्टर जी ने कहा कि ये वो कर्णधार जोड़ियां है। जिन्होंने कम साधन में बहुत अच्छे से पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन किया।

प्रांतीय महासचिव राजेश शर्मा ने कहा कि बड़ा सुखद अवसर है। जब हम ऐसे व्यक्तियों का सम्मान कर रहे है, जो स्वर्णिम काल तक का सफर साथ निभाए है। भगवान से उनके हीरक वर्ष में प्रवेश करने की शुभकामनाएं देता हूँ।

दुर्गा देवी शर्मा ने कहा कि आज जिस तरह की जीवन शैली है उसमें बड़ा सुखद पल है कि हम ऐसे आयोजन के साक्षी बन रहे है जो कि आगे भविष्य में सिर्फ कहानियों में सुनाए जायेंगे ऐसे आयोजन होना दिगर हो जायेगा।

वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल सेवग ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ता है जब वो अपने वरिष्ठों के अनुभव से सीखता है।

संचालन करते हुए नितिन वत्सस ने बताया कि यह पहला कार्यक्रम है इस तरह का जो यादगार और इतिहास में दर्ज होगा।

वत्सस ने बताया कि जिन दंपतियों का स्वर्णिम सम्मान किया गया उनमें रतनलाल-शारदा देवी, शिवशंकर-विमला देवी, दुर्गादत-सरला देवी, सत्यदेव-सरोज देवी, प्रहलाद दास-ममोल देवी, सरदारमल-सुशीला देवी, मनोहरलाल-कमला देवी, गंगादास-सुशीला देवी, बनवारीलाल-संपत देवी, माणकलाल-कृष्णा देवी, रामेश्वर लाल-रामा देवी, मदनगोपाल-विमला देवी, बद्रीदास-निर्मला देवी साथ ही आभार शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के दयाशंकर शर्मा ने ज्ञापित किया।

इस अवसर पर गिरधर पंडित शर्मा, श्रीराम शर्मा, विनोद भोजक, अनिल शर्मा, एडवोकेट उमाशंकर शर्मा, पवन सेवक, विनोद कुमार शर्मा “मुनासा”, संतोष शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रविन्द्र शर्मा, मनोज कुमार “मनसा”, नीलेश शर्मा, जितेंद्र भोजक, खुश भोजक, सुधीर शर्मा, ओम सेवग, पिंकी, स्वेता, मंजू, अनिता, रेखा, प्रियंका सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।