February 15, 2026
MG NEWS
नौ कुंडीय

मरुधर गूंज, नई दिल्ली (08 दिसम्बर 2025)।

देश में असली और नकली नोटों की पहचान को लेकर आरबीआई समय-समय पर लोगों को जागरूक करता रहता है। इसी क्रम में अब रिजर्व बैंक ने सिक्कों को लेकर भी महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। आरबीआई के व्हाट्सऐप नंबर पर जारी संदेश के मुताबिक, लोगों को बताया गया है कि सिक्कों के बारे में फैल रही भ्रामक जानकारियों पर विश्वास न करें।

आरबीआई का अहम संदेश

आरबीआई के व्हाट्सऐप मैसेज में कहा गया है, “क्या आप अलग-अलग डिजाइन वाले सिक्कों को देखकर उलझन में पड़ जाते हैं?” बैंक ने स्पष्ट किया कि एक ही मूल्यवर्ग के सिक्कों के कई डिजाइन हो सकते हैं और सभी डिजाइन एक साथ प्रचलन में बने रहते हैं।

रिजर्व बैंक ने यह भी दोहराया कि 50 पैसे, 1 रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के सभी सिक्के वैध मुद्रा हैं, और ये लंबे समय तक चलन में रहते हैं।

आरबीआई की अपील

आरबीआई ने लोगों से आग्रह किया है कि सिक्कों के बारे में किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और बिना झिझक सिक्के स्वीकार करें। बैंक ने कह “जानकार बनिए, सतर्क रहिए।”