February 4, 2026
MG NEWS
नौ कुंडीय

मरुधर गूंज, सूरतगढ़ (18 जनवरी 2026)।

प्रेस क्लब की रविवार को हुई बैठक में वरिष्ठ पत्रकार शिवशंकर सारड़ा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र पटवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें आशा शर्मा व कैलाश सोनी उपाध्यक्ष, डॉ. नंदकिशोर सोमानी सचिव व अशोक वर्मा कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए। जबकि वरिष्ठ सदस्य डॉ. हरिमोहन सारस्वत व राजेंद्र पटवारी को संरक्षक बनाया गया। अन्य मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सारड़ा ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे पत्रकार हितों के संरक्षण के साथ सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में भी क्लब को सक्रिय किया जाएगा। सचिव नंदकिशोर सोमानी ने आभार जताया। बैठक में आनंद बागोटिया, संजय भाटी, सुभाष राजपूत, इंद्र शर्मा, संदीप सैनी आदि उपस्थित रहे।