September 13, 2025
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (12 अगस्त 2025)।

भाजपा मुख्यालय में बीकानेर शहर की तैयारी बैठक में प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर आगमन पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर संगोष्ठी का आयोजन होगा इस दौरान बताया कि हर वर्ग को विभाजन विभीषिका की जानकारी होनी चाहिए किस तरह से भारत के विभाजन पर दंगे हुए ओर लाखों लोग मारे गए।

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने बताया कि हम बहुत सौभाग्य शाली कि विभाजन विभीषिका के संगोष्ठी पर यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर शहर को महत्व दिया है।

बीकानेर पूर्व विधानसभा की विधायिका सिद्धि कुमारी ने कहा कि आजादी बहुत मुश्किल से मिली हे इस बात को आने वाली पीढ़ियों को बताना होगा।

जिला प्रभारी दशरथ सिंह ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और आजादी का महत्व बताया।

शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आगमन पर विभाजन विभीषिका स्मृति संगोष्ठी में बीकानेर शहर जिला की ओर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी।

कार्यकारिणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व अध्यक्ष गोपाल गहलोत, नारायण चोपड़ा, महावीर रांका, जिला महामंत्री कौशल शर्मा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यकताओं को दिशा निर्देश दिए।

मंच संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने किया। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया तैयारी बैठक में जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, किशन मोदी, सोहन प्रजापत, जिला मंत्री धर्मेंद्र सोलंकी, सुनीता हटीला, झमकू देवी, किशन चौधरी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक चंद्रशेखर शर्मा, मंजूषा भास्कर, जिला आई टी सेल संयोजक सुशील आचार्य, कार्यालय मंत्री चोरूलाल सुथार, सह कार्यालय मंत्री रघुवीर प्रजापत, रामकुमार व्यास, प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, दुष्यंत तंवर, मुकेश शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजाराम सिंगड, किसान मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष सोहन चांवरिया, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, प्रेम गहलोत, विशाल गोलछा, कपिल शर्मा, मोहन सुराणा, वीरेंद्र करल, दीपक यादव, नरेंद्र सिंह आबड़सर, रघुनंदन आचार्य, जेठमल नाहटा, सुशील शर्मा, हरिकांत शर्मा, रवि मार, खेमेंद्र जीनगर, कन्हैयालाल लखन, पूनम चंद पुनिया सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।