February 15, 2026
MG PANCHANG
नौ कुंडीय

मरुधर गूंज, बीकानेर।

दिनांक – 08 दिसम्बर, 2025
वार – सोमवार
पक्ष – कृष्ण पक्ष
सूर्योदय – 07.02 ए.एम.
सूर्यास्त – 05.24 पी.एम.
चन्द्रोदय – 09.05 ए.एम.
चन्द्रास्त – 10.23 पीएम.

तिथि – चतुर्थी – 04:03 पी एम तक, पञ्चमी
नक्षत्र – पुष्य – 02:52 ए एम, 09 दिसम्बर तक, अश्लेशा
योग – ब्रह्म – 05:01 पी एम तक, इन्द्र
करण – बालव – 04:03 पी एम तक, कौलव – 03:09 ए एम, 09दिसम्बर तक, तैतिल

विक्रम सम्वत – 2082 कालयुक्त
शक सम्वत – 1947 विश्वावसु
गुजराती सम्वत – 2082 पिङ्गल
चन्द्रमास – मार्गशीर्ष – अमान्त, पौष – पूर्णिमान्त

चन्द्रमा राशि – कर्क
सूर्य राशि – वृश्चिक
सूर्य नक्षत्र पद – ज्येष्ठा

द्रिक ऋतु – हेमन्त
वैदिक ऋतु – हेमन्त
वैदिक अयन – दक्षिणायण

ब्रह्म मुहूर्त – 05:13 ए एम से 06:07 ए एम
प्रात: संध्या – 05:40 ए एम से 07:02 ए एम
मध्याह्न – 12.12 पीएम.
अभिजित मुहूर्त – 11:52 ए एम से 12:34 पी एम
गोधूलि मुहूर्त – 05:22 पी एम से 05:49 पी एम
अमृत काल – 08:49 पी एम से 10:20 पी एम
विजय मुहूर्त – 01:57 पी एम से 02:38 पी एम
सायाह्न सन्ध्या – 05:24 पी एम से 06:46 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग – 07:02 एएम से 02:52 ए एम, 09दिसम्बर

राहु काल – 08:20 एएम से 09:37 ए एम
गुलिक काल – 01:31 ए एम से 02:49 ए एम
वर्ज्य – 11:45 पी एम से 01:16 पी एम
बाण – रज – 07:33 ए एम पूर्ण रात्रि तक
यमगण्ड – 01:55 पी एम से 12:13 पी एम

आनन्दादि योग – 1 पूर्ण जीवन – 02:52 एएम, 09 दिसम्बर तक
जीवनम – निर्जीव
नेत्रम – दो नेत्र

दिशा शूल – पूर्व
उपाय – शीशा देखकर यात्रा करें।

 

— आज का राशिफल —

 

मेष राशिफल – Aries Prediction

(चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ/Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A) –

रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है। अपशब्दों का बिल्कुल प्रयोग न करें। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसन्तुष्टि महसूस होगी। आप जिस काम को आसान मान रहे थे, वो आपको आज काफी परेशान कर सकता है।

There might be some tension due to relatives. You should avoid using abusive language altogether. Students may be careless about their careers. Helping others will give you a sense of self-satisfaction. The tasks you considered easy might cause you a lot of trouble today.

वृषभ राशिफल/Vrishabha Rashifal

(ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो/Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo) –

आज घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक भोग-विलास का भरपूर आनन्द लेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा।

There will be a joyful atmosphere at home today. You may receive some delightful news in the afternoon, which will boost your confidence. You will thoroughly enjoy material comforts and luxuries. You will receive support from your colleagues at the workplace.

मिथुन राशिफल/Gemini Prediction

(का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा/Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa) –

आज आपको बड़े व प्रभावशाली लोगों से मिलना पड़ सकता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुये नये कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। महिलाओं को अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।

Today, you may have to meet with important and influential people. You may be inclined towards new ventures with an eye on the future. You will fulfill your responsibilities effectively. Female natives may face humiliating situations. You will prevail over your opponents.

कर्क राशिफल/Cancer Prediction

(ही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो/Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do) –

पुराने रुके हुये कार्य प्रारम्भ हो सकते हैं। नये व्यापारिक अनुबन्ध कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पिता के साथ चर्चा व उनका आशीर्वाद लेना उत्तम होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं।

Long-pending tasks may finally get started. You may be able to enter into new business agreements. You will be fortunate in financial matters. Discussing matters with your father and seeking his blessings would be beneficial. Mutual understanding and harmony will increase in your marital relationships. Love relationships may culminate in marriage.

सिंह राशिफल / Leo Prediction

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे/Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te) –

महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिये टालना हितकर होगा। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। आज आपके ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।

It would be advisable to postpone important tasks for a day or two. You may experience problems like heartburn. You will have a heavy workload today. You may have to repeat the same task multiple times. Female natives need to be a little more careful about their safety.

कन्या राशिफल/Virgo Prediction

(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो/To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po) –

फाइनेन्स से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। विवादित मामलों में आपकी विजय हो सकती है। आपके खर्चों में कमी आयेगी। व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ मिलने से काफी अच्छा व सहज महसूस करेंगे। सोशल मीडिया में आप अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी होगी।

This is a great day for financial matters. You may be victorious in disputed cases. Your expenses will decrease. You will feel quite good and comfortable due to favorable profits in business. You will be very active on social media. There will be problems regarding love relationships.

तुला राशिफल/Libra Prediction

(रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते/Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te) –

आप लोगों से सम्मान की अपेक्षा रखेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ आपकी दोस्ती बढ़ सकती है। रुचि पूर्ण कार्य करने के अवसर मिलेंगे।। सभी कार्य आपके अनुसार होने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में आप विशेष रुचि ले सकते हैं।

You will expect respect from others. You may have to travel out of town for an important task. Your friendships with colleagues may deepen. You will get opportunities to do interesting work. You will be pleased as everything will go according to your wishes. You may take a special interest in politics.

वृश्चिक राशिफल/Scorpio Prediction

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू/To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu) –

आज आपको सकारात्मक बने रहना चाहिये। अपरिचित लोगों से अधिक तालमेल न बढ़ायें। बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय अधिक व्यर्थ करेंगे। दोस्तों के साथ बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर चर्चा हो सकती है। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं। धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे।

You should maintain a positive attitude today. You should avoid getting too involved with strangers. Children may spend more time on activities other than studying. Discussions about business partnerships with friends are possible. You might go out somewhere in the evening. Your work seems to be progressing slowly but steadily.

धनु राशिफल/Sagittarius Prediction

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे/Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe) –

आपकी अच्छी सलाह भी लोगों को समझ नहीं आयेगी इसीलिये बिना माँगे किसी को सलाह न दें। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। आज आप कोई नया कार्य आरम्भ करने से बचें। महिलायें किचन में काम करने के दौरान सावधानी रखें। किसी की गारण्टी न लें वरना नुकसान हो सकता है।

People may not understand your good advice, so avoid giving unsolicited advice to anyone. Old disputes may resurface. You shouldn’t start a new work today. Female natives should be careful while working in the kitchen. Don’t guarantee anything for anyone; otherwise, you may suffer losses.

मकर राशिफल/Capricorn Prediction

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी/Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee) –

आपके प्रेम सम्बन्ध अत्यन्त मधुर रहने वाले हैं। सामाजिक सम्पर्क में वृद्धि होगी। तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आप कई लोगों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जायेंगे।

Your romantic relationships will be very harmonious. Your social circle will expand. Despite some stress, your performance at work will be excellent. You will be able to guide many people. Your important tasks will be completed ahead of schedule.

कुम्भ राशिफल/Aquarius Prediction

(गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा/Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa) –

आज आपका दिन अत्यन्त व्यस्त रहेगा। पैतृक सम्पत्ति के मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। एक साथ अनेक कार्य सम्भालने पड़ेंगे। वकालत की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को नया कुछ सीखने को मिलेगा।

You will remain highly busy today. You may face complications in matters related to ancestral property. Your hidden enemies may become active against you. You will have to handle several tasks simultaneously. Students studying law will have the opportunity to learn something new.

मीन राशिफल /Pisces Prediction

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची/Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee) –

अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये खानपान और योग पर ध्यान दें। प्रेमी जन को आज मूल्यवान उपहार दे सकते हैं। इससे आपके सम्बन्ध और भी घनिष्ट और मधुर होंगे। मित्रों के भरोसे अपने महत्वपूर्ण काम न छोड़ें। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसन्द कर सकते हैं।

You should focus on your diet and yoga to boost your immunity. You may buy a valuable gift for your lovemate today. This will make your relationship even closer and cordial. Don’t leave your important tasks to your friends. Children may enjoy the company of elders.