

मरुधर गूंज, बीकानेर (28 जनवरी 2026)।
केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने बुधवार सायं देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

केंद्रीय मंत्रियों ने माँ करणी के समक्ष देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा किसानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंदिर पहुंचने पर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं पुजारियों द्वारा उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। दोनों मंत्रियों ने मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया और श्रद्धालुओं के साथ कुछ समय व्यतीत किया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर के बाहर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि माँ करणी के आशीर्वाद से भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने किसानों की उन्नति और कृषि क्षेत्र की मजबूती के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं श्री अजय टम्टा ने क्षेत्रीय आधारभूत ढांचे के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।
मंदिर दर्शन और स्वागत समारोह में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री राम गोपाल सुथार, आईसीएआर के डायरेक्टर श्री एम एल जाट, श्री बिहारी लाल विश्नोई, श्री चंपा लाल गेधर, श्रीमती सुमन छाजेड़, श्री श्याम पंचारिया, श्री पवन पंचारिया, श्री सुनील पड़िहार, श्री करणी मंच निज प्रन्यास के अध्यक्ष श्री बादल सिंह, श्री मोहन सुराणा, श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत, श्री रघुवीर प्रजापत, श्री महावीर चारण, श्री दिलीप सिंह आडसर, श्री कमल गहलोत, पार्षद श्री सीता दान समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।


