September 13, 2025
MG NEWS

मरुधर गूंज, नई दिल्ली (24 जून 2025)।

बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। आईबीपीएस ने एसबीआई पीओ वैकेंसी 2025 का नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जारी कर दिया है। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। लास्ट डेट के बाद आए आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे।

एसबीआई पीओ भर्ती 2025 के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 541 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 24 जून 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक युवा योग्यता, पात्रता समेत अन्य जरूरी डिटेल्स चेक करके 14 जुलाई 2025 तक ibpsonline.ibps.in पर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 2025 जुलाई-अगस्त में आयोजित की जाएगी। इससे जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स sbi.co.in पर भी चेक कर सकते हैं।

स्टेट बैंक में इतने पदों पर होगी भर्ती

एसबीआई ने पीओ भर्ती 2025 का जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसके मुताबिक स्टेट बैंक में कुल 541 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें 203 पद सामान्य (UR) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं। इनके अलावा 135 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए, 50 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए, 37 पद अनुसूचित जाति (SC) और 75 पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रिजर्व की गई हैं। इनके अलावा बैकलॉग भर्तियों के तहत भी कुछ पद भरे जाएंगे।

श्रेणी                        एससी   एसटी   ओबीसी    ईडब्ल्यूएस   यूआर     कुल
रेगुलर रिक्तियां        75        37      135          50             203      500
बैकलॉग रिक्तियां      5         36         0            0                 0         41
कुल रिक्तियां           80       73       135          50             203      541

एसबीआई पीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के ऐसे स्टूडेंट्स, जिनका रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 तक घोषित हो जाएगा, वे भी इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें चयन के समय अपनी डिग्री का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

आवेदक की उम्र 1 अप्रैल 2025 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसका मतलब है कि आवेदन करने वाले उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1995 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी, जो सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी।