April 2, 2026
MG NEWS
नौ कुंडीय

मरुधर गूंज, दिल्ली (04 दिसम्बर 2025)।

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के पिता और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल का आज (4 दिसंबर 2025) 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिल्ली बीजेपी ने इस दुखद खबर की पुष्टि की।

स्वराज कौशल देश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिवक्ताओं में गिने जाते थे, जिन्होंने भारतीय राजनीति और कानून दोनों क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ी। वह मिजोरम के पूर्व राज्यपाल भी रहे और सार्वजनिक जीवन में उनकी पहचान एक ईमानदार, तेज सोच वाले प्रशासक और ईमानदार नेता के रूप में थी।