February 15, 2026
MG NEWS
नौ कुंडीय

मरुधर गूंज, बीकानेर (16 अगस्त 2025)।

बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक सुदृढ पहचान दिलाई और भारत को एक परमाणु सक्षम राष्ट्र बनाने में योगदान दिया। जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान का नारा देकर राष्ट्र को विकास की ओर अग्रसर करने का कार्य किया। जिलामहामंत्री राजेंद्र पंवार, श्याम सिंह हाडला, कौशल शर्मा ने भी अपने विचार रखे। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर देहात जिलामहामंत्री दिलीप सिंह आडसर, जिलाउपाध्यक्ष सोहनलाल प्रजापत, अशोक प्रजापत, जिलामंत्री विनोद करोल, चैनसिंह राजपुरोहित, निशांत गौड, हरिकांत शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।