
मरुधर गूंज, बीकानेर (15 अक्टूबर 2025)।
धनतेरस से दीवाली पर्व की शुरूआत मानी जाती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। लोग इस दिन सोने-चांदी के आभूषण सहित कई चीजें खरीदते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन शुभ वस्तुएं खरीदने से पूरे वर्ष घर में समृद्धि और सौभाग्य बना रहता है। ऐसे में किसे क्या खरीदना चाहिए, इस बात को लेकर लोगों के मन में काफी संशय रहता है। आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार आपको इस धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां होती है। हर राशि के जातकों के लिए अलग-अलग वस्तुएं खरीदना शुभ फलदायक होता है। राशियों के अनुसार धनतेरस पर वस्तुएं खरीदने से जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
मेष राशि – धनतेरस 2025 पर मेस राशि के जातकों को सोना, पीतल या चांदी के बर्तन खरीदना चाहिए। इस धनतेरस यह खरीदना बेहद शुभ रहेगाथ। इससे आर्थिक स्थिरता और कार्य में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातक चांदी की वस्तुएं, जैसे गहने या सिक्के खरीदें। यह राशि शुक्र ग्रह से जुड़ी है, इसलिए सुंदर और विलासितापूर्ण वस्तुएं सौभाग्य लाती हैं। इससे जीवन में सकरात्मकता आएगी।
मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों के लिए इस धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, लैपटॉप, मोबाइल या चांदी के सिक्के खरीदना चाहिए। इससे ज्ञान और संचार के क्षेत्र में उन्नति होती है। जिससे जीवन में समृद्धि आएगी।
कर्क राशि – कर्क राशि वालों को इस धनतेरस चांदी का श्री यंत्र या लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदनी चाहिए। यह घर में शांति, सौहार्द और समृद्धि लाता है। उनके जीवन पर इसका पॉजीटिव प्रभाव पड़ेगा।
सिंह राशि – इस धनतेरस सिंह राशि के जातकों को सोना, सोने के सिक्के या पूजा सामग्री खरीदनी चाहिए। सूर्य की राशि होने के कारण यह कदम मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
कन्या राशि – कन्या राशि वाले लोग इस साल पीतल या तांबे के बर्तन खरीद सकते हैं। साफ-सफाई और पवित्रता से जुड़ी वस्तुएं इनके लिए लाभकारी होती हैं। धनतेरस पर ऐसी वस्तुओं की खरीदी शुभ फलदायक होगी।
तुला राशि – धनतेरस पर तुला राशि के लिए चांदी की वस्तुएं, सौंदर्य सामग्री या घर की सजावट का सामान खरीदना इस साल शुभ रहेगा। इससे जातक का पारिवारिक सौहार्द और प्रेम बढ़ेगा और जीवन में सुख आएगा।
वृश्चिक राशि – धनतेरस पर वृश्चिक राशि के जातक सोना, तांबा या कांस्य की वस्तुएं खरीदें। यह उनके जीवन में शक्ति, आत्मविश्वास और आर्थिक समृद्धि को बढ़ाएगा।
धनु राशि – धनु राशि वालों को इस दिन पीतल या सोने का श्री गणेश-लक्ष्मी यंत्र खरीदना चाहिए। साथ ही किताबें या नई वस्तुएं (जैसे वाहन) खरीदने का शुभ फल मिलेगा।
मकर राशि – मकर राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर स्टील, लोहा या तांबे के बर्तन खरीदना शुभ है। ये चीजें दीर्घकालिक स्थिरता और सफलता का प्रतीक मानी जाती हैं। इनकी खरीदी इर राशि के जातकों के लिए जीवन में समृद्धि लाएगी।


