September 13, 2025
MG NEWS

मरुधर गूंज, गया/बिहार (24 जुलाई 2025)।

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ बिहार इकाई के तत्वावधान में रविवार को गयाजी स्थित गोरक्षनी सभागार में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के साथ साथ दहेज उन्मूलन विषय पर विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय ने की।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री चंदन मिश्र ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व आईएस नागेंद्र पाठक उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने किया। विशिष्ट अतिथि में पूर्व न्यायाधीश देवेंद्र कुमार पाठक, झारखंड बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य संजय मिश्रा, बिहार संज्ञा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, कमलेश पुण्यार्क और भास्कर समिति के संरक्षक चंद्रशेखर मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।आरम्भ में भगवान सूर्य पूजन, स्वस्ति वाचन तथा आदित्य हृदय पाठ किया गया। वहीं अतिथियों द्वारा सामूहिक दीप प्रजनन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के बल पर ही दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त किया जा सकता है। दहेज आज हमारे समाज के लिए एक समस्या बन गया है। वक्ताओं ने कहा कि दहेज संस्था नहीं, महज दिखावा बन गया है। समस्या दहेज के रूप में है दिखावा हमारी मुख्य समस्या है।

विवाह आज समारोह बन चुका है जबकि विवाह समारोह नहीं है, एक संस्कार है। जब तक हम संस्कार से संस्कृत नहीं होंगे तब तक दहेज जैसे को प्रभाव से प्राण मिलेगी। हम दिखावा से भागना शुरू करें तब खुद ब खुद दहेज़ भाग जाएगा। हम दिखावा को विवाह से दूर रखें। एक विवाह संपन्न करने के लिए 5:30 घंटा की आवश्यकता है लेकिन आज हम फोटोग्राफी नाचकूद वरमाला में समय बर्बाद कर देते हैं। जब संस्कार की बारी आती है तो आधे घंटे में संपन्न कर लेते हैं। आज शादी हुई और कल टूट रही है। क्योंकि लोग संस्कृत नहीं हो रहे हैं यही मुख्य कारण है। हम पश्चिमी सभ्यता की ओर बढ़ चुके हैं। हमें पुनः हमें संस्कृति की ओर लौटना पड़ेगा। तब खुद जाकर दहेज प्रथा समाप्त हो जाएगी।

विवाह में शब्दों का अर्थ ही ऐसा है जिसमें समधन बराबर होना चाहिए जिसमें धन का बराबर नहीं विचार का बराबर होना चाहिए।आज के सम्मेलन में बिहार प्रदेश संगठन का विस्तार भी किया गया जिसमें कई जिले के पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार उपाध्याय ने कहा कि संगठन के बल पर ही को भी संघ महासंघ या संगठन आगे बढ़ सकता है। आज झारखंड राज्य के गिरीडीह जिला में तैयार किया गया सार्वभौम ब्राह्मण महासंघ आज देश के 12 राज्यों में फैल चुका है। उन्होंने कहा कि समाज ने जो दायित्व दिया है उसको बखूबी निर्वहन करने का लगातार प्रयास कर रहा हूं। आज देश में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के संगठन कार्यरत हैं उन्हें एक सूत्र में बंधने का महासंघ प्रयास करेगा।

सम्मेलन में राजस्थान से कामिनी भोजक, उड़ीसा से शेखर आचार्य, झारखंड से महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण आचार्य, झारखंड अध्यक्ष मनोज मिश्र, महासचिव शरद कुमार भक्त, शिव शंकर पाठक विद्याभूषण मिश्रा, बिहार से प्रीति पाठक, पटना बृजेश मिश्र, भोला मिश्र, चंद्रशेखर मिश्र, संजय पाठक आचार्य अरुण शास्त्री, प्रमोद मिश्र अभय मिश्रा, सच्चिदानंद प्रेमी, केदार पांडेय, मुकेश मिश्रा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।