November 16, 2025
MG NEWS

मरुधर गूंज, बीकानेर (16 अक्टूबर 2025)।

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही हर कोई अपने घर को खूबसूरत और रौशन बनाने की तैयारी में लग जाता है। साफ-सफाई, रंगोली, दीए और सजावट – इन सबका मकसद सिर्फ एक होता है, कि घर में पॉजिटिव एनर्जी और फेस्टिव वाइब भरी रहे।

अगर आप भी इस दिवाली अपने घर को एक स्पेशल फेस्टिव लुक देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए 5 आसान और किफायती डेकोरेशन टिप्स जरूर अपनाएं।

1. लाइट्स से करें हर कोने को रोशन

दिवाली पर घर की रौनक सबसे ज्यादा लाइट्स से बढ़ती है। इस साल आप सिर्फ पारंपरिक दीयों तक सीमित न रहें – बल्ब स्ट्रिंग्स, फेयरी लाइट्स और पेपर लैंप से बालकनी, खिड़कियां और दीवारें सजाएं। वॉर्म व्हाइट लाइट्स घर को एक क्लासी और शांत माहौल देती हैं।

2. फूलों से बनाएं नेचुरल डेकोर

ताजे गेंदे और गुलाब के फूलों से बनी माला या टेबल डेकोरेशन से घर की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। दरवाजे पर तोरण लगाना न भूलें – यह शुभ माना जाता है और मेहमानों का स्वागत करने का पारंपरिक तरीका भी है।

3. रंगोली से सजाएं एंट्रेंस एरिया

दिवाली की शुरुआत रंगोली से होती है। इस बार आप फ्लोरल रंगोली, कलर पाउडर या DIY स्टेंसिल डिज़ाइन ट्राय कर सकते हैं। अगर आप क्विक डेकोर चाहती हैं, तो रेडीमेड रंगोली स्टिकर्स भी एक बढ़िया विकल्प हैं।

4. सुगंधित मोमबत्तियों और धूप से बढ़ाएं पॉजिटिविटी

घर में फ्रेश और पवित्र माहौल बनाए रखने के लिए सुगंधित मोमबत्तियां और अगरबत्ती का इस्तेमाल करें। लैवेंडर, चंदन या जैस्मिन की खुशबू पूरे वातावरण को शांत और मनभावन बना देती है।

5. आइटम्स से दें पर्सनल टच

दिवाली डेकोर में पर्सनल टच जोड़ने के लिए DIY सजावट जैसे पेंटेड दीये, ग्लास बोतलों में लाइट्स या पुराने जार में ग्लिटर भरकर छोटे शोपीस बना सकते हैं। ये चीजें न सिर्फ किफायती हैं बल्कि आपके घर को यूनिक लुक भी देंगी।