
मरुधर गूंज, बीकानेर (21 अगस्त 2025)।
बीकानेर संभाग कार्यालय में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें बीकानेर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ ने एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम बैठक में कहा कि देश की विविधताओं में एकता ही भारत की पहचान है भारत के लोग सभी भाषाओं का लम्मन करते हुवे सस्कृति को समझना ही एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावनाओं को बढ़ाने का काम है। कार्यक्रम के दौरान सुमन ने बीकानेर से दिल्ली के लिए वन्दे भारत ट्रेन की घोषणा पर कहा की केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के अथक प्रयासों का परिणाम है। वन्दे भारत ट्रेन बीकानेर के विकास को तेज गति मिलेगी। कार्यक्रम संयोजक नारायण चोपड़ा ने एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम पर कहाँ कि जल्द ही शहर के सभी मंडलों में भी कार्यक्रम किये जायेगे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, जिला उपाध्यक्ष सरिता नाहटा, जिला मंत्री किसन चौधरी, रामचंद्र सोनी, झमकू देवी, सोशल मीडिया सह सयोजक चंद्र शेखर शर्मा, मंजूषा भास्कर, कार्यक्रम सहसंयोजक तरुण स्वामी, उपासना जैन, प्रवक्ता जोगिंदर शर्मा, कार्यालय मंत्री रामकुमार व्यास ने भी अपने विचार रखें। जिला महामंत्री कौशल जी शर्मा ने मंच संचालन किया। जिला मंत्री धर्मेंद्र जी सोलंकी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मीडिया संयोजक कमल गहलोत, मंडल अध्यक्ष देवरूप सिंह, विनोद धवल, अरुण सोलंकी, रघुन्दन आचार्य, जसवंत सिंह, मुकेश सेन सहित कार्यक्रम उपस्थित रहे।